फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   farhan makes movie in uttarakhand

फरहान का वादा, उत्तराखंड की वादियों में बनाउंगा फिल्म

Mon, 07 Oct 2013 11:13 AM IST
दीपक मिश्रा, रुड़की
दीपक मिश्रा, रुड़की Updated Mon, 07 Oct 2013 11:13 AM IST
विज्ञापन
farhan makes movie in uttarakhand

फिल्म डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, एक्टर और प्ले बैक सिंगर फरहान अख्तर का कहना है कि उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति फिल्मों के लिए फिट है। वह उत्तराखंड में फिल्म की शूटिंग जरूर करेंगे। जैसे ही कोई स्टोरी हिल की डिमांड करेगी, उनके कैमरे का फोकस उत्तराखंड की ओर होगा।

विज्ञापन


रविवार को आईआईटी रुड़की के थोम्सो-2013 के एक्सहिलेरेशन इवेंट में प्रस्तुति देने आए बॉलीवुड स्टार फरहान अख्तर ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि उत्तराखंड में फिल्मांकन की पर्याप्त संभावनाएं हैं। यहां शूटिंग की कई शानदार लोकेशन हैं।
विज्ञापन


तस्वीरों में देखें..थॉम्सो के विभिन्न रंग और भी बहुत कुछ
विज्ञापन
विज्ञापन


प्ले बैक सिंगर सभी काम चुनौतीपूर्ण है
बस एक ऐसी स्टोरी की जरूरत है, जो उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति को शूट करती हो। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, एक्टर और प्ले बैक सिंगर सभी काम चुनौतीपूर्ण है। सभी का अपना अलग महत्व है।

जावेद अख्तर से भी उनको काफी हिम्मत मिलती
इसलिए यह कहना मुश्किल है कि कौन-सा काम आसान है और कौन-सा मुश्किल। उन्हें यह सब करने में अच्छा लगता है। उनके पिता जावेद अख्तर से भी उनको काफी हिम्मत मिलती है। उन्होंने बताया कि ‘भाग मिल्खा भाग’ फिल्म का विचार राकेश मेहरा को आया था।

उन्होंने इस फिल्म के लिए उन्हें एक्टर के लिए कहा। फिल्म एक ऐसे खिलाड़ी पर थी जिसने जबरदस्त संघर्ष किया था। हालांकि इस फिल्म में एक्टर बनना किसी चुनौती से कम नहीं था।

यही वजह है कि उन्होंने इसे स्वीकार किया। पूरी लगन और मेहनत के साथ इसे पूरा किया। उन्होंने बताया कि आईआईटी रुड़की में आकर उन्हें बेहद अच्छा लगा। अनुश्रुति विद्यालय के बच्चों से मिलकर वह भावुक हो गए थे।


‘शादी के साइड इफेक्ट’ अगली फिल्म
फरहान ने बताया कि उनकी अगली फिल्म ‘शादी के साइड इफेक्ट’ है। 14 फरवरी 2014 को यह फिल्म रिलीज हो रही है। इसमें उनके साथ विद्या बालन काम कर रही हैं। यह फिल्म कॉमेडी होने के साथ ही समाज को एक सीख देती नजर आएगी।

तुम हो तो... और सिंदबाद द सेलर ... है पसंद
फरहान को अपने दो गाने बेहद पसंद हैं। उन्होंने बताया कि तुम हो तो... गाते हुए वह अच्छा महसूस करते हैं। इस गाने को सभी के साथ गाया जा सकता है। वह अपने हर एक शो में इस गाने को गाते हैं। इसके अलावा उन्हें सिंदबाद द सेलर भी बेहद पसंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed