{"_id":"5711b8204f1c1bb3284a6ac9","slug":"ex-cm-harish-rawat-sting","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के स्टिंग करने वालों पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के स्टिंग करने वालों पर उठाए सवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 16 Apr 2016 09:27 AM IST
विज्ञापन
जनसंघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी व अन्य
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनसंघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं गढ़वाल मंडल विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पूर्व सीएम हरीश रावत का स्टिंग करने वालों की मंशा पर सवाल उठाए हैं। नेगी ने इस पूरे प्रकरण में संलिप्त सभी लोगों की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। जल्द ही इस मामले में वे राज्यपाल से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
ओल्ड सर्वे चौक स्थित एक होटल में प्रेस कांफ्रेंस में नेगी ने कहा कि स्टिंग करने वाले की भी जांच होनी चाहिए। उन पर जो मुकदमे दर्ज हुए थे,वो किस प्रकृति के थे। नेगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के ज्यादातर बागी आरोपों से घिरे हैं।
विज्ञापन
हरक और प्रदीप बत्रा पर लगाए अारोप
पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत फर्जीवाड़े से भूमि हथियाने, जैविक उत्पाद परिषद में करोड़ों का घपला करने, रुड़की के पूर्व विधायक प्रदीप बत्रा द्वारा एलएलबी की फर्जी डिग्री हासिल करने, पूर्व महाधिवक्ता यूके उनियाल पर ब्लैक लिस्टेड कंपनियों का साथ देने का आरोप है।
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता में मोर्चा महासचिव आकाश पंवार, दिलबाग सिंह, अमरदीप जायसवाल, अशोक गुप्ता, समर गुप्ता, बागेश पुरोहित आदि मौजूद थे।