फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Emergency helicopter landing

...जब हवा में ही 'नाचने' लगा सेना का हेलीकॉप्टर

Sat, 22 Jun 2013 10:25 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Sat, 22 Jun 2013 10:25 AM IST
विज्ञापन
Emergency helicopter landing

क्षमता से ज्यादा वजन लाद दिए जाने के कारण सहस्त्रधारा हेलीपैड पर एक हेलीकाप्टर को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। हेलीकाप्टर को हवा में हिचकोले खाता देख हेलीपेड पर अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


यह हेलीकाप्टर डाक्टरों की टीम को आपदा प्रभावित इलाके की ओर ले जा रहा था। हेलीकाप्टर नीचे उतरा तो एक डाक्टर और कुछ सामान को उतारा गया, उसके बाद हेलीकाप्टर उड़ान भर सका।
विज्ञापन


तस्वीरों में: तबाही के बाद राहत का इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर दो बजे रुद्रप्रयाग जाने के लिए ओएनजीसी के पांच डाक्टर एनटीपीसी के हेलीकाप्टर में सवार हुए थे। साथ ही दवा की पेटियां और अन्य सामान भी था।

पायलट ने प्रशासन को पहले ही चेता दिया था कि हेलीकाप्टर में क्षमता से ज्यादा सामान लोड न किए जाए। लेकिन दवा की पेटियों ज्यादा लाद दिए जाने के कारण मामला बिगड़ गया।


तस्वीरों में: आसमान से बरसी आफत

उड़ान भरते ही जमीन से करीब दस मीटर ऊपर हेलीकाप्टर हिचकोले खाने लगा। एक बार तो हेलीकाप्टर नीचे खड़े लोगों के बेहद करीब आ गया था।

यह नजारा देख वहां हड़कंप मच गया और लोग सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे।

यह देख प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के भी हाथ पांव फूल गए। पायलट ने बड़ी कुशलता के साथ हेलीकाप्टर को नीचे उतारा। बाद में एक डाक्टर और दवा की कुछ पेटियों उतारने के बाद ही हेलीकाप्टर उड़ान भर सका।

बाद में दूसरे हेलीकाप्टर से डाक्टर और दवाइयों की पेटियों को भेजा गया।

हेलीपैड पर एटीएम मशीन
देहरादून। आपदा प्रभावितों की सुविधा के लिए सहस्त्रधारा हेलीपैड के बाहर सड़क पर मोबाइल एटीएम मशीन खड़ी कर दी गई है। जो भी लोग हेलीकाप्टर से उतर रहे हैं उन्हें आगे जाने के लिए पैसों की जरूरत पड़ती है।

इसे देखते हुए कुछ बैंकों ने अपने मोबाइल एटीएम मशीन यहां तैनात कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed