{"_id":"570618b84f1c1bf804c810ea","slug":"drinking-water-shortage-in-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार के इन गांव में तीन माह से नहीं पीने का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार के इन गांव में तीन माह से नहीं पीने का पानी
ब्यूरो / अमर उजाला, सुल्तानपुर
Updated Thu, 07 Apr 2016 01:52 PM IST
विज्ञापन
पानी की किल्लत
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार जिले के टिक्कमपुर गांव के ओवरहेड टैंक का पाइप टूटने से तीन माह से गांव में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। जिसके चलते करीब 1800 की आबादी हैंडपंपों का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि लाइन ठीक कराने को कई बार संबंधित अधिकारी और ग्रामप्रधान से बात की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
टिक्कमपुर और मोहम्मदपुर कुंहारी गांव की एक ग्राम पंचायत होने के कारण दोनों गांव के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पेयजल निगम ने मौहम्मदपुर कुंहारी गांव में करीब सात वर्ष पहले ओवरहेड टैंक बनाया गया था। दिसंबर में टिक्कमपुर गांव के पास नाले की खुदाई करते समय जेसीबी से टैंक का पाइप टूट गया था।
विज्ञापन
उसके बाद से गांव में टैंक से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। ग्रामीण रकमसिंह, विरेंद्र राठौर, मांगेराम, जयसिंह कश्यप, नयनसिंह, नेपाल, प्रीतम सिंह, महीपाल, सोनू कश्यप आदि ग्रामीणों का कहना है कि तीन महीनों से गांव में शुद्ध पानी नहीं आने से ग्रामीणों को हैंडपंपों से दूषित पानी पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि ओवरहेड की पाइप लाइन सही कराने के लिए कई बार ग्राम प्रधान और अधिकारियों से गुहार लगाई। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्राम प्रधान अनिता देवी का कहना है कि ओवरहेड टैंक के पाइप को जल्द ठीक कराकर ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।