फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   dozen of villages affected by Mandakini floods

दर्जनों गांव में अभी तक नहीं पहुंची मदद

Sun, 23 Jun 2013 11:45 AM IST
रुद्रप्रयाग/ब्यूरो
रुद्रप्रयाग/ब्यूरो Updated Sun, 23 Jun 2013 11:45 AM IST
विज्ञापन
dozen of villages affected by Mandakini floods

मंदाकिनी घाटी के चार दर्जन से अधिक गांव प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हो गए हैं। इसके अलावा कई गांवों में अभी तक सरकारी मदद, अधिकारी-नेता व राहत दल नहीं पहुंच पाए है।

विज्ञापन


उत्तराखंड आपदा की विशेष कवरेज

नेता भी चापर के जरिए उन्हीं स्थानों पर जा रहे हैं जहां वो लैंड कर सकता है या पैदल चलने के लिए नहीं है। ऐसे में इन स्थानों की सुध लेवा कोई नहीं बना हुआ है।
विज्ञापन


भारी नुकसान

मंदाकिनी नदी के उफान पर आने से सुमाड़ी, तिलवाड़ा, रामपुर, सिल्ली, अगस्त्यमुनि, विजयनगर, पूर्वी व पश्चिमी चाका, फलाटी, सौरगढ़, बगड़, जवाहरनगर, पुराना देवल, गंगानगर, बेडूबगड़, सौड़ी, भीरी, गटगदेरा,स्यालसौड़, गबनी गांव, कुंड, चंद्रापुरी, कालीमठ नदी आर-पार, जाल मल्ला, जाल तल्ला, चौमासी, छियासूंगढ़, गौंडार, राऊलेक, सीतापुर, गौरीकुंड, सोनप्रयाग, भटवाडी सुनार, नैलीकुंड, हाट सहित कई गांवों में भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक कोई सहायता नही पहुंची है। ना ही यहां कोई संपर्क हो पा रहा है। गांव में खाद्यान्न संकट पैदा हो गया है। केदारघाटी में हुई आपदा पर पूरा फोकस होने के कारण अभी तक इन गांवों में कोई चिकित्सकीय दल भी नहीं पहुंच पाया है।


हजारों लोग हुए प्रभावित
विधायक केदारनाथ क्षेत्र शैलारानी ने बताया कि इस माह प्रलयकारी घटना में 20 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। गावों में दूध, खाद्यान, ईधन नही है। उन्होंने बताया कि मैने मुख्यमंत्री को बता दिया है कि शीघ्र गावों में मदद न पहुंची तो मै धरने पर बैठ जाऊंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed