फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   destruction in kedarnath

केदारनाथ में मरे मुस्लिमों के अंतिम संस्कार पर जमीयत का विरोध

Sat, 29 Jun 2013 09:22 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Sat, 29 Jun 2013 09:22 AM IST
विज्ञापन
destruction in kedarnath
पहाड़ में आई आपदा के शिकार मुसलिम समुदाय के लोगों के लिए अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पर जमीयतुल उलेमा ए हिंद ने उंगली उठाई है।
विज्ञापन


दुआएं भी मांगी गई
उत्तराखंड सचिव मौलाना अल्ताफ हुसैन मजाहिरी ने कहा है कि इस्लाम धर्म के मुताबिक मुसलिम के मरने पर कफन दफन प्रक्रिया अपनाई जाती है जबकि केदारनाथ में मिलने वाली लाशों का सीधे अंतिम संस्कार किया जा रहा है। ऐसे मुस्लिमों के लिए जुमा की नमाज में मगफिरत (जन्नत में जाने) की दुआएं भी मांगी गई।

मौलाना अल्ताफ ने कहा कि पहाड़ में ऐसे काफी मुस्लिम उस वक्त मौजूद थे जो कि या तो खच्चर चलाते थे या फिर मजदूरी करते थे। उन्होंने मांग की है कि शवों को पहचानकर उन्हें कफन पहनाकर दफनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन


मगफिरत की दुआएं भी कराई
दूसरी ओर, शहर मुफ्ती सलीम अहमद का कहना है कि आपदा में मरे मुस्लिमों की अगर पहचान हो जाए तो ठीक है लेकिन अगर वह पहचान में नहीं आते हैं और उनका सबके साथ अंतिम संस्कार हो जाता है तो हमें उनकी मगफिरत की दुआएं करनी चाहिए। उन्होंने मुस्लिम कालोनी स्थित जामा मस्जिद में जुमा की नमाज में उनकी मगफिरत की दुआएं भी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुफ्ती रहीस अहमद का कहना है कि सरकार को चाहिए कि मरने वाले मुस्लिमों की पहचान करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed