{"_id":"573a00554f1c1be516ac6fdb","slug":"delhi-tourist-car-fell-into-trench-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के यात्रियों की कार खाई में समाई, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के यात्रियों की कार खाई में समाई, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कंडीसौड़ (टिहरी)
Updated Mon, 16 May 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर कमांद के पास गंगोत्री-यमुनोत्री धाम जा रहे यात्रियों की कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। उन्हें जिला चिकित्सालय बौराड़ी में प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
सोमवार को गंगोत्री धाम की यात्रा पर जा रहे यात्रियों की कार साढ़े नौ बजे कमांद से आगे कोटी गांव के पास अनियंत्रित होकर डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
हादसे में दो घायल
दुर्घटना में कुलदीप (22) पुत्र हरिद्वारी निवासी बृजवासन नई दिल्ली की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि ब्रह्म प्रकाश (37) पुत्र ओम प्रकाश और महेश (36) पुत्र अतर निवासी बृजवासन क्वार्टर नंबर 427 नई दिल्ली घायल हो गए।
विज्ञापन
दुर्घटना का पता चलते ही राजस्व उपनिरीक्षक सुरेश मोहन डोगरा ने लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकालकर 108 से अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कमांद पहुंचाया, लेकिन वहां चिकित्सक नहीं होने से उन्हें जिला चिकित्सालय बौराड़ी जे जाना पड़ा।
सीएमएस डॉ. वागीश काला ने बताया कि ब्रह्म प्रकाश की स्थिति ज्यादा खराब होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। मामूली घायल महेश की भी मरहमपट्टी की गई, वह भी उनके साथ चले गए।