फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   damage control in uttarakhand politics

बागी सिंघल के दांव से पलट सकता है उत्तराखंड का सियासी पासा

Thu, 05 May 2016 04:13 PM IST
दिनेश कौशिक/ अमर उजाला, जसपुर
दिनेश कौशिक/ अमर उजाला, जसपुर Updated Thu, 05 May 2016 04:13 PM IST
विज्ञापन
damage control in uttarakhand politics
हरीश रावत - फोटो : AmarUjala

पूर्व विधायक डा. शैलेंद्र मोहन सिंघल के बागी होने के बाद से ही जसपुर में कांग्रेस और भाजपा में खलबली मची है। सिंघल की बगावत के बाद उनके समर्थक पार्टी को किनारे कर अपने नेता के साथ खड़े हो रहे हैं, वहीं सिंघल के भाजपा में आने की सुगबुगाहट ने स्थानीय नेताओं की बेचैनी बढ़ा दी है।

विज्ञापन


भले ही सिंघल अभी चुप्पी साधे हों, मगर उनके समर्थकों ने ग्राम प्रधान अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा करने के बाद कांग्रेस को अपने इरादों का अहसास करा दिया है। अभी सबकी निगाहें सिंघल के दांव पर टिकी हैं। जसपुर में पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल का कांग्रेस में एकछत्र राज था। उनके समर्थक कांग्रेस संगठन में भी कई पदों पर आसीन थे। उनके बागी होने से अधिकांश पदाधिकारी भी उनके साथ खड़े हैं।
विज्ञापन


जो पदाधिकारी उनके साथ नहीं आए, उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। पहला तीखा निशाना युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और ग्राम प्रधान वरुण चौधरी हुए। सिंघल समर्थक प्रधानों ने अविश्वास प्रस्ताव पारित कर वरुण को अध्यक्ष पद से हटाकर अपने बीच के विजेंद्र सिंह को अध्यक्ष चुन लिया। सिंघल के आवास पर एकत्र हुए 37 प्रधानों ने विजेंद्र को समर्थन देकर अपने इरादे साफ कर दिए। हालांकि पूरी कवायद में सिंघल कहीं नहीं दिखाई पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस से डा. सिंघल ही पार्टी में विधायक के टिकट के एकमात्र दावेदार थे। लेकिन उनके बागी होने के बाद कई दावेदार सामने आने लगे हैं। राजनैतिक उथल-पुथल के बाद कई नेताओं ने तो गांवों में संपर्क साधना शुरु कर दिया है। डा. सिंघल के भाजपा में आने और भाजपा द्वारा उन्हें समर्थन देने की सुगबुगाहट से भाजपा कार्यकर्ताओं में खलबली मची है। भाजपा में टिकट के दावेदार सिंघल की पार्टी में आने या चुनाव में पार्टी की तरफ से समर्थन देने की सुगबुगाहट से बेचैन हैं।


भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा. एमपी सिंह कहते हैं कि सिंघल के भाजपा में आने पर वह और उनके समर्थक उन्हें चुनाव नहीं लड़ाएंगे, बल्कि विरोध करेंगे। महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव सीमा चौहान ने कहा कि वह महिला कार्यकर्ता को ही टिकट देने की मांग करेंगी। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विनय रोहेला ने कहा कि डा. सिंघल के पार्टी में आने पर स्वागत करेंगे। लेकिन टिकट देने का विरोध करेंगे। भाजपा नेता आदेश चौहान ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता को ही टिकट देने की मांग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed