फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   wedding broken for dowry.

दहेज के लिए आखिरी वक्त पर किया शादी से इंकार, तहरीर पर जांच

Tue, 29 Mar 2016 07:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 29 Mar 2016 07:30 PM IST
विज्ञापन
wedding broken for dowry.
दहेज - फोटो : demo pic

शादी से ऐन पहले दहेज में एक लाख रुपये नकद और बाइक मांगने पर रिश्ता टूटने के बाद अब लड़का पक्ष सगाई का सामान नहीं लौटा रहा है। लड़की पक्ष ने पुलिस से नकदी जेवर व सामान वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


माजरा गांव निवासी रामदिया ने सिविल लाइंस कोतवाली में शिकायत देकर बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी भगवानपुर में हबीबपुर नवादा निवासी युवक से तय की थी। सगाई के बाद 11 मार्च को शादी होनी थी। 
विज्ञापन


आरोप है कि लड़के वालों ने ऐन मौके पर दहेज में एक लाख रुपये और महंगी बाइक की डिमांड रख दी। इससे रामदिया का परिवार चिंता में आ गया। डिमांड हैसियत से बाहर होने पर उन्होंने रिश्ता तोड़ने में ही भलाई समझी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर की रही जांच 
तय हुआ था कि सगाई में दिए गए 10 हजार रुपये नकद व सोने के जेवर समेत 35 जोड़े कपड़े जल्द लौटा दिए जाएंगे। मगर लड़के वालों ने अभी तक नकदी जेवर व सामान नहीं लौटाया। मंगलवार को रामदिया के परिवार ने सिविल लाइंस कोतवाली में पुलिस से सामान वापस दिलाने की गुहार लगाई। 


कोतवाली प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया ने मामले की जांच उपनिरीक्षक कुंवर राम आर्य को सौंपी है। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed