{"_id":"56fa777f4f1c1bd445f0014e","slug":"wedding-broken-for-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए आखिरी वक्त पर किया शादी से इंकार, तहरीर पर जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए आखिरी वक्त पर किया शादी से इंकार, तहरीर पर जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Tue, 29 Mar 2016 07:30 PM IST
विज्ञापन
दहेज
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी से ऐन पहले दहेज में एक लाख रुपये नकद और बाइक मांगने पर रिश्ता टूटने के बाद अब लड़का पक्ष सगाई का सामान नहीं लौटा रहा है। लड़की पक्ष ने पुलिस से नकदी जेवर व सामान वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
माजरा गांव निवासी रामदिया ने सिविल लाइंस कोतवाली में शिकायत देकर बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी भगवानपुर में हबीबपुर नवादा निवासी युवक से तय की थी। सगाई के बाद 11 मार्च को शादी होनी थी।
विज्ञापन
आरोप है कि लड़के वालों ने ऐन मौके पर दहेज में एक लाख रुपये और महंगी बाइक की डिमांड रख दी। इससे रामदिया का परिवार चिंता में आ गया। डिमांड हैसियत से बाहर होने पर उन्होंने रिश्ता तोड़ने में ही भलाई समझी।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर की रही जांच
तय हुआ था कि सगाई में दिए गए 10 हजार रुपये नकद व सोने के जेवर समेत 35 जोड़े कपड़े जल्द लौटा दिए जाएंगे। मगर लड़के वालों ने अभी तक नकदी जेवर व सामान नहीं लौटाया। मंगलवार को रामदिया के परिवार ने सिविल लाइंस कोतवाली में पुलिस से सामान वापस दिलाने की गुहार लगाई।
कोतवाली प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया ने मामले की जांच उपनिरीक्षक कुंवर राम आर्य को सौंपी है। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।