फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   two youngster committed suicide in dehradun.

प्रेमिका ने किया शादी से इनकार, फांसी लगाकर दे दी जान

Thu, 12 May 2016 08:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 12 May 2016 08:26 PM IST
विज्ञापन
two youngster committed suicide in dehradun.
सुसाइड - फोटो : demo pic

राजधानी दून में बृहस्पतिवार दो युवकों ने फांसी लगाकर जान दे दी। इनमें से एक प्रेमिका के शादी से इनकार करने की बात से डिप्रेशन में चल रहा था, जबकि दूसरा नशे का आदी था।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के चुक्खूवाला निवासी मोंटी उर्फ आशीष (24) बुधवार रात में पंखे पर फंदा बनाकर लटक गया। उस समय मोंटी घर में अकेला था। परिजन घर वापस आए तो मोंटी को पंखे से लटका देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


फंदे से उतारकर उसे आनन-फानन में दून अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है। धारा चौकी प्रभारी नवनीत भंडारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि एक युवती के शादी से इनकार करने से वह तनाव में चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा युवक था नशे का आदी
वहीं कैंट क्षेत्र के सुमन नगर निवासी अंकित चौधरी (18) ने भी पंखे पर फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि अंकित आढ़त बाजार में काम करने के साथ नशे का आदी था।


किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिलने के कारण मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। परिजन डिप्रेशन में होने की बात कर रहे हैं। उधर परिजनों की मांग पर जिलाधिकारी के आदेश पर अंकित का शव बिना पोस्टमार्टम के ही परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed