फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   theft in roorkee blood bank

रुड़की: अब ब्लड बैंक में चोरों का धावा

Sat, 30 Apr 2016 04:43 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 30 Apr 2016 04:43 PM IST
विज्ञापन
theft in roorkee blood bank
चोरी - फोटो : demo pics

रुड़की के सिविल अस्पताल परिसर में एकबार फिर चोरों ने धावा बोला है। इस पर उन्होंने ब्लड बैंक का ताला तोड़कर इनवर्टर, बैटरी, टीएफटी और डीवीआर पर हाथ साफ किया है।

विज्ञापन


परिसर में लगातार एक के बाद एक चोरी की घटनाओं से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। मालूम हो कि ब्लड बैंक और परिसर में स्थित पुलिस चौकी की दूरी चंद कदमों की है। सिविल अस्पताल की सुरक्षा और चोरी की घटनाओं के मद्देनजर अस्पताल परिसर में करीब पांच साल पहले पुलिस चौकी खोली गई थी।
विज्ञापन


इसके बावजूद यहां घटनाओं में कोई कमी नहीं आई है। कभी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के आवासों में चोरी तो कभी अस्पताल में चोरी से लोग परेशान हैं। हाल ही में एक स्वास्थ्यकर्मी की तीन गाय चोर ले गए थे, लेकिन परिसर में पुलिस चौकी पर किसी को इसकी भनक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं विरोध और आक्रोश के बाद पुलिस अधिकारियों ने घटना के जल्द खुलासे का भी दावा किया, लेकिन आज तक कोई सुराग नहीं लग सका है। ऐसे में अब ब्लड बैंक में हुई चोरी से पुलिस चौकी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्वास्थ्यकर्मियों का कहना है कि पुलिस चौकी से दस कदम की दूरी पर चोरों ने ब्लड बैंक का ताला तोड़कर तसल्ली से वारदात को अंजाम दिया।


वह ब्लड बैंक में चिकित्सक कक्ष का टीएफटी और दूसरे कमरे में रखा इनवर्टर व बैटरा ले गए। यही नहीं ब्लड बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी खोल ले गए, ताकि कहीं कैमरे में रिकार्डिंग से उनकी शिनाख्त न हो जाए। सुबह स्वास्थ्यकर्मियों की सूचना पर पहुंचे गंगनहर कोतवाली प्रभारी ने मौका मुआयना कर लोगों से पूछताछ की। साथ ही एकबार फिर स्वास्थ्यकर्मियों को जल्द खुलासे का भरोसा दिलाया। मामले में अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डा. संजय कंसल की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed