फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   police found false complain of theft in blackberry showroom.

पुलिस जांच में सामने आया शोरूम में चोरी का झूठ

Tue, 17 May 2016 09:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 17 May 2016 09:22 PM IST
विज्ञापन
police found false complain of theft in blackberry showroom.
क्राइम

राजपुर रोड स्थित ब्लैक बेरी शोरूम में 97 हजार रुपये की नकदी समेत कई लाख के माल चोरी मामले को पुलिस ने झूठा बता दिया है। पुलिस का दावा है कि ऑडिट के चलते यह रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एफएसएल ने भी शोरूम की छत ऊपरी के बजाए नीचे से तोड़े जाने की बात बताई है।

विज्ञापन


राजपुर रोड स्थित ब्लैक बेरी शोरूम के प्रबंधक संजय माथुर ने शहर कोतवाली में सोमवार को सूचना दी कि चोरों ने शोरूम की छत फाड़कर 97 हजार रुपये की नकदी के अलावा सूट, बेल्ट, शर्ट, जूते, टाई आदि सामान चुरा ले गए हैं। धारा चौकी प्रभारी नवनीत भंडारी ने मुकदमा दर्ज करने के बाद मौके पर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


कैश बॉक्स का ताला भी नहीं टूटा
एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि शोरूम में किसी तरह का ताला नहीं टूटा है। दूसरा कैश बाक्स भी नहीं टूटा है, लेकिन उसमें से रकम निकालने की बात कही गई है। एफएसएल की जांच भी इसकी पुष्टि हुई कि शोरूम की छत ऊपर के बजाए नीचे से तोड़ी गई है। ऐसे में घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि जल्द ही शोरूम का आडिट होने वाला है। इसी आधार पर मुकदमे को निरस्त कर वादी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 

मंदिर में चोरी करते युवक गिरफ्तार  
जोगीवाला क्षेत्र में मंदिर का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास करते हुए एक युवक को दबोच लिया गया। मारपीट के  बाद पब्लिक ने उसे पुलिस को सौंप दिया। नेहरू कॉलोनी के ज्वालपा एंकलेव में स्थित देवी मंदिर में मंगलवार तड़के एक युवक ताला तोड़कर दाखिल हो गया।


वह मंदिर में माल समेट रहा था कि श्रद्धालुओं की नजर पड़ गई। शोर-शराबा होने पर चोर को मौके पर पकड़ लिया गया। आरोपी का नाम जयवीर निवासी माजरा माफी को बताया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed