{"_id":"572464bf4f1c1b807aa91ed7","slug":"man-shoot-rape-mms-in-vikas-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्ड ड्रिंक में मिलाया नशा, फिर दुष्कर्म कर बनाया MMS","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोल्ड ड्रिंक में मिलाया नशा, फिर दुष्कर्म कर बनाया MMS
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर
Updated Sat, 30 Apr 2016 01:24 PM IST
विज्ञापन
महिला से रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में सहसपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने एक युवक पर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुराचार करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
आरोप है कि आरोपी ने इसकी अश्लील वीडियो क्लिप बना ली। जिसको सार्वजनिक करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। महिला की तहरीर पर दुष्कर्म का मामला दर्ज पुलिस जांच में जुटी है। तहरीर में मामला एक साल पुराना बताया गया है।
विज्ञापन
तहरीर में महिला ने बताया कि बीते साल जून माह में वह अपनी सहेली के साथ सेलाकुई पीठ बाजार से सामान लेकर घर लौट रही थी। रास्ते में उन्हें कार में वह युवक अपने साथियों के साथ मिला। जब्बार ने उसे और सहेली को कोल्डड्रिंक ऑफर की। सहेली ने कोल्ड ड्रिंक लेने से मना कर दिया, जबकि उसने कोल्डड्रिंक पी ली।
विज्ञापन
कुछ देर बाद वह गहरी नींद में चली गई। जब वह होश में आई तो उसके शरीर पर निशान थे। इसको लेकर उसकी जब्बार से भी बहस हुई। घटना के करीब एक माह बाद उसे जब्बार फिर से मिला। जब्बार ने मोबाइल फोन पर उसकी अश्लील क्लिप दिखाई। जिसे देख वह घबरा गई।
जब्बार ने क्लिप को नेट पर सार्वजनिक करने की धमकी दी और कई बार उसके साथ दुराचार किया। बदनामी के डर से उसने यह बात परिजनों को नहीं बताई। आरोप है कि जब्बार की मांग पर उसने अपने आभूषण गिरवी रखकर 2.50 लाख रुपये भी उसे दिए।
दोस्तों से शारीरिक संबंध बनाने के दबाव और ज्यादा पैसे मांगने पर उसने सारी बातें अपने पति को बताई। थानाध्यक्ष एसीपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।