{"_id":"56ebcc6c4f1c1b13268b4fa6","slug":"lover-commit-suicide-in-khatima","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के दबाव में प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के दबाव में प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दी
ब्यूरो / अमर उजाला, खटीमा
Updated Fri, 18 Mar 2016 03:07 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा में पुलिस के दबाव के चलते प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रेमी युगल ने एक मंदिर में विवाह कर लिया था। प्रेमी युगल ने कोर्ट मैरिज के लिए भी आवेदन किया था। 25 मार्च को किशोरी के बालिग होने पर मैरिज रजिस्ट्रेशन की कार्रवाई होनी थी।
विज्ञापन
भुड़िया थारु निवासी दीपक कुमार (23) पुत्र दीवान राम हरियाणा के पानीपत में अपने जीजा रजवंत सिंह के यहां रहकर किसी निजी कंपनी में नौकरी करता था। दीपक का पानीपत के माडल टाउन शांति नगर निवासी किशोरी परी से प्रेम संबंध हो गया।
विज्ञापन
ढाई महीने पहले दीपक पानीपत से किशोरी को भगाकर अपने घर ले आया। जिससे उसने यहां किसी मंदिर में विवाह कर लिया था। उन्होंने कोर्ट मैरिज के लिए भी आवेदन किया था लेकिन उम्र कम होने के कारण कोर्ट मैरिज नहीं हो पाई। 25 मार्च को किशोरी बालिग होने वाली थी।
विज्ञापन
उधर, किशोरी के परिजनों ने पानीपत में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से हरियाणा पुलिस प्रेमी युगल की तलाश में थी। इस बीच पुलिस ने मृतक दीपक के जीजा को भी पूछताछ के लिए उठाया था। अपने प्रेम को कामयाब न होता देख बृहस्पतिवार सुबह प्रेमी युगल ने अपने कमरे में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।
प्रभारी कोतवाल एचबी सेन का कहना है कि अब तक मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा पुलिस दोनों को बुला रही थी। पुलिस के दबाव के चलते दोनों ने आत्महत्या की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
मृतक अपने पिता का इकलौता पुत्र था उसकी चार बहनें हैं, जिनका विवाह हो चुका है। वह अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। बताया जा रहा है कि युवती दूसरे धर्म को मानने वाली थी।