{"_id":"572ce0ba4f1c1b5b315cd1a2","slug":"ipl-betting-n-dehradun-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून में लग रहा था आईपीएल पर सट्टा, दो बुकी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दून में लग रहा था आईपीएल पर सट्टा, दो बुकी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 06 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
आईपीएल
देहरादून पुलिस ने अंकितपुरम में छापा मारकर आईपीएल मैच पर सट्टेबाजी करने वाले यूपी के दो बुकी गिरफ्तार किए हैं। दोनों दून में किराए पर मकान लेकर गोरखधंधा चला रहे थे।
विज्ञापन
सीओ सिटी मनोज कत्याल की अगुवाई में एसओजी और बसंत विहार थाना पुलिस ने रात में जीएमएस रोड स्थित अंकितपुरम में छापा मारकर सहारनपुर के नवीनगर निवासी कारन तनेजा और अरविंद शर्मा निवासी चंदौसी मुरादाबाद को ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी के पास मिला रजिस्टर
एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी आपस में दोस्त हैं। मौके से दो मोबाइल फोन, दो टीवी, सेट टॉप बाक्स और 2170 रुपये बरामद किए गए। दोनों काफी समय से इस गोरखधंधे में शामिल थे। इनके पास से एक रजिस्टर भी बरामद हुआ है, जिसमें पूरा हिसाब-किताब लिखा है।
विज्ञापन
रजिस्टर का अवलोकन कर इस धंधे में सक्रिय अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। एसएसपी सदानंद दाते ने एसओजी प्रभारी मुकेश त्यागी और बसंत विहार के इंदिरा कालोनी चौकी प्रभारी बलदेव सिंह आदि को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।