आवेश में आकर पति ने खोया आपा, गला घोटकर की पत्नी की हत्या
- कनखल के गांव पंजनहेड़ी में हुई थी महिला प्रेमलता की मौत
- पुलिस पूछताछ में आरोपी पति ने कबूला जुर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांव पंजनहेड़ी में पत्नी की दिमागी हालत से आजिज आकर पति ने ही आवेश में आकर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। दो दिन बाद हत्याकांड का पटाक्षेप करते हुए कनखल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल से हत्याकांड को अंजाम देने में इस्तेमाल किया गया दुपट्टा बरामद कर लिया है।
गांव पंजनहेडी की रहने वाली प्रेमलता की संदिग्ध हालात में मौत होने की सूचना पर 17 अप्रैल को पुलिस गांव पहुंची थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
दम घुटने से मौत होने की बात सामने आने पर पुलिस हुए के कान खड़े
इधर, लक्सर के गांव खड़जा कुतुबुपुर से आए मृतका के भाई संजीव ने जीजा पर बहन की हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होने की बात सामने आने पर पुलिस के कान खड़े हो गए थे। थानाध्यक्ष रितेश शाह ने बताया कि गांव जगजीतपुर अड्डे के पास से पति श्रवण कुमार को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की गई तब वो टूट गया।
गांव वालों के तानों से परेशान होकर उठाया कदम
कबूला कि, उसकी शादी को बीस वर्ष हो चुके थे और पत्नी की दिमागी हालत करीब सात आठ साल पहले से बिगड़ गई थी। तब से पत्नी गांव में नग्नवस्था में घूम रहती थी और गांववाले उसे ताने देते थे।
थानाध्यक्ष ने आरोपी के हवाले से बताया कि 16 अप्रैल को देर रात घर पहुंचकर पत्नी से उसका झगड़ा हुआ था फिर आधी रात में दुपट्टे से गला दबाकर उसने पत्नी की हत्या कर दी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पेशे से दिहाड़ी मजदूर की निशानदेही पर दुपट्टा भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।
बच्चों का क्या कसूर
पत्नी के खून से हाथ सन लेने वाले पति ने अपने तीन बच्चों के भविष्य के बारे में जरा भी नहीं सोचा। पंद्रह वर्षीय बड़ा बेटा आशीष एवं दस साल की बेटी चांदनी ठीक से सुन भी नहीं पाते हैं। छोटी बेटी चांदनी भी छह साल की है।