फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   drunk man beaten father

शराब पीकर पिता को पीटा, ताऊ का दबाया गला

Sat, 30 Apr 2016 04:20 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 30 Apr 2016 04:20 PM IST
विज्ञापन
drunk man beaten father
शराबी

रुड़की में शराब पीकर एक युवक ने अपने बुजुर्ग पिता के साथ मारपीट कर दी। चीख पुकार सुनकर परिवार के लोग बीच बचाव कराने पहुंचे तो आरोपी ने ताऊ का गला दबा दिया। बमुश्किल आस पास के लोगों ने आरोपी को काबू में किया। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।

विज्ञापन


बेलड़ा गांव में एक युवक अक्सर शराब पीकर झगड़ा करता है। शुक्रवार की रात नशे में उसने अपने पिता की पिटाई कर दी। शोर सुनकर परिवार के सदस्य उसकी तरफ दौड़े। पड़ोस में रहने वाले उसके ताऊ भी बीच बचाव कराने लगे। इसी बीच आरोपी ने अपने पिता को छोड़कर ताऊ का गला पकड़ लिया।
विज्ञापन


बमुश्किल परिजनों और आस पास के लोगों ने उसे पीट पीटकर ताऊ को छुड़ाया। मारपीट में आरोपी का पिता, भाई व ताऊ घायल हो गया। इस परिजनों ने सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ जिम्मेदार लोग परिवार से जुड़ा मामला होने के चलते समझौते के प्रयास में भी जुटे हैं। वहीं आरोपी के भाई ने खुद पुलिस को बताया कि शराब पीकर लड़ाई झगड़ा करने की उसकीज आदतों से परिवार के साथ साथ आस पास के लोग भी परेशान आ चुके हैं। कोतवाली प्रभारी योगेन्द्र पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच करते हुए आरोपी को कोतवाली लाकर पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed