फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   CPU arrest lover in haldwani

शादी से इनकार करने पर प्रेमिका भड़की, CPU ने पकड़ा

Tue, 03 May 2016 01:53 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Tue, 03 May 2016 01:53 PM IST
विज्ञापन
CPU arrest lover in haldwani
गिरफ्तार - फोटो : gettty

शादी से इनकार करने पर हल्‍द्वानी के मंगलपड़ाव में प्रेमिका अपने प्रेमी पर भड़क गई। विवाद को देखते ही सीपीयू ने दोनों को पकड़ लिया।

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने दोनों को सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। सिटी मजिस्ट्रेट ने युवती को नारी निकेतन भेज दिया और पुलिस ने युवक को निजी मुचलके पर छोड़ दिया है। देहरादून रानीपोखरी निवासी आशीष पुंडीर रुद्रपुर स्थित सिडकुल में काम करता है।
विज्ञापन


इसी कंपनी में अल्मोड़ा की युवती भी काम करती है। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। दोनों का प्यार परवान चढ़ा कि लड़की शादी करने की जिद करने लगी लेकिन युवक का कहना था कि परिवार को राजी करने के बाद शादी करेगा। दो दिन से युवती की तबीयत खराब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में उसको ड्रिप भी चढ़ानी पड़ी और गले में निशान भी थे। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद  सोमवार को प्रेमी उसको घर छोड़ने के लिए हल्द्वानी आया। दोनों मंगलपड़ाव में झगड़ा करने लगे। इस बीच युवती रोने लगी। सीपीयू ने दोनों को संदिग्ध देखते हुए पकड़ लिया और उन्हें थाने ले गयी।

पुलिस से युवती ने कहा कि वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती है लेकिन वह तैयार नहीं है। पुलिस ने दोनों को सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह के समक्ष पेश किया। मजिस्ट्रेट ने युवती को नारी निकेतन भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने युवती के परिजनों को फोन कर बुलाया है। इधर युवक को पुलिस ने निजी मुचलके पर छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed