फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   couple jumps over running jeep reminds horror delhi gang rape

याद आया दिल्ली गैंगरेप, चलती जीप से लगाई छलांग

Tue, 22 Jan 2013 11:22 AM IST
पंकज प्रसून/देहरादून
पंकज प्रसून/देहरादून Updated Tue, 22 Jan 2013 11:22 AM IST
विज्ञापन
couple jumps over running jeep reminds horror delhi gang rape

आधी रात का वक्त...सुनसान इलाका...आगे जंगल और तेजरफ्तार दौड़ती जीप। जीप में ड्राइवर और उसके साथ बैठा उसका एक साथी। घायल पति के साथ जीप से घर लौट रही रमनदीप कौर। घर करीब आया, जीप रोकने को कहा तो रफ्तार बढ़ने लगी। रमनदीप कौर के दिमाग में दिल्ली की दरिंदगी कौंध गई। अंजाम सोचा तो सिहर गईं। बिना एक लम्हा गंवाए जीप से छलांग लगा दी। पत्नी को छलांग लगाते देख अवाक पति भी बीमारी की परवाह न कर कूद गया। दोनों अपनी हड्डियां तुड़वा बैठे। कई दिनों तक पति-पत्नी सदमे में रहे।

विज्ञापन


अमर उजाला से 12 जनवरी की दास्तां बयां करतीं रमनदीप कौर कांप उठती हैं। पति दीपक रात करीब 11 बजे  लालतप्पड़ (देहरादून) स्थित घर में गिर गए। ज्यादा चोट लगी। दर्द तेज था। रमनदीप उसे छह-सात किलोमीटर दूर डोईवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गईं। वहां तैनात डाक्टर उमा रावत ने इलाज किया।
विज्ञापन


डाक्टर ने रमनदीप को सलाह दी कि सुबह घर जाएं। लेकिन रमनदीप डेढ़ माह के बच्चे को घर पर छोड़ आई थी। ऐसे में घर लौटना जरूरी समझा। तब तक रात के करीब साढ़े 12 हो चुके थे। दोनों जब डोईवाला चौराहे पर आए तो वहां सन्नाटा था। वहां मौजूद एक पुलिस वाले ने दोनों से पूछताछ की। कुछ ही देर बाद एक जीप रोककर बैठा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक को हिदायत दी कि इनकी तबियत खराब है, जहां बताएं उतार देना। घर (लालतप्पड़) नजदीक आने पर दंपति ने जीप रोकने को कहा तो ड्राइवर ने उसकी रफ्तार बढ़ा दी। उसके बाद बारी-बारी से दंपति ने छलांग लगा दी। कुछ देर बेहोश रहे फिर राहगीरों की मदद से दोबारा अस्पताल पहुंचे।  

सीट पीटता रहा पर सब बेअसर
रमनदीप के पति 27 वर्षीय दीपक ने बताया कि रुकवाने पर जीप नहीं रुकी तो उसने पैर और हाथ से ड्राइवर की सीट को पीटना शुरू किया। फिर भी नहीं रुकी तभी अचानक मेरी पत्नी चलती गाड़ी से कूद गई। उसके कूदते ही मैंने भी छलांग लगा दी। मेरे कान का परदा फट गया है। हाथ की हड्डी टूट गई। पैर में भी काफी चोट आई है।

पुलिस बोली-कूदी क्यों, तुम्हें खा थोड़े जाते
उस रात के बाद खौफ के चलते रमनदीप कौर ठीक से सो नहीं पाई है। बताती है, उसे दिल्ली की दरिंदगी का ही खयाल आ रहा था। पता ही नहीं चला कि वह कब गाड़ी से कूद पड़ी। उनकी कुहनी और पैर की हड्डियां टूट गईं। घटना के बाद पड़ोसियों द्वारा दी गई जानकारी के बाद जब पुलिस घर आई तो उल्टे उन्हें ही डांटने लगी कि गाड़ी से क्यों कूदी। कोई तुम्हें खा थोड़े जाता। हालांकि, रमनदीप पूछती हैं कि आगे जंगल क्षेत्र में जाकर उनके साथ कोई घटना घटती तो उनकी आवाज कौन सुनता।


लालतप्पड़ के चौकी प्रभारी मुकेश नौटियाल का कहना है कि वह उस घटना के बाद जांच करने उनके घर गए थे। उन दोनों ने सिर्फ आशंका को देखते छलांग लगाई। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। आगे यदि कुछ होता तो शोर मचाते या फिर मोबाइल से आगे की चौकी को फोन कर लेते। वैसे भी इस घटना के बारे में कोई तहरीर नहीं दी गई है, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed