{"_id":"573178b94f1c1b1a1491a1f9","slug":"congress-rebel-mla-can-make-new-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग दल बना सकते हैं बागी विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग दल बना सकते हैं बागी विधायक
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 10 May 2016 11:30 AM IST
विज्ञापन
हरक सिंह रावत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे में पिछले डेढ़ महीने से जारी सियासी संकट के बीच राजनीति बदलने के संकेत मिल रहे हैं। जहां एक तरफ सियासी संकट के बीच विधानसभा में नए सिरे से फ्लोर टेस्ट की संभावनाएं नजर आने लगी हैं वहीं कई बागी विधायकों ने इस बात का संकेत दे दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान वह नई पार्टी का गठन कर सकते हैं।
विज्ञापन
बागी नौ विधायकों में से कई मंगलवार को सचिवालय में चहलकदमी नजर आए। इस मौके पर पूर्व विधायक सुबोध उनियाल ने कहा कि अब गाड़ी बहुत आगे निकल चुकी है। प्रकरण के पटाक्षेप होने के बावजूद कांग्रेस में वापसी का सवाल ही नहीं उठता है।
विज्ञापन
हां भाजपा के टिकट पर, बतौर निर्दलीय प्रत्याशी या फिर नई राजनीतिक पार्टी के बैनर तले चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। सुबोध उनियाल ने कहा कि भावी राजनीति को लेकर तमाम विकल्पों पर मंथन जारी है।
विज्ञापन
बहुत कुछ अदालत के फैसले पर निर्भर करेगा। कमोवेश यही बात केदारनाथ की पूर्व विधायक शैलारानी रावत ने कही। उन्होंने कहा कि भविष्य की राजनीति को लेकर तमाम विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। जिसमें नई राजनीतिक पार्टी का गठन करना भी शामिल है।