{"_id":"573a83b94f1c1bc54aac7bbe","slug":"congress-member-want-local-candidate-for-uttarakhand-rajyasabha-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा के लिए उत्तराखंडी उम्मीदवार के पक्ष में कांग्रेसी एकजुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा के लिए उत्तराखंडी उम्मीदवार के पक्ष में कांग्रेसी एकजुट
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 17 May 2016 08:07 AM IST
सार
- बोले, बाहर का सांसद करता है स्थानीय मुद्दों की अनदेखी
- आपदा हो या फिर सियासी भूचाल नजर नहीं आए सांसद
- खाली हो रही राज्यसभा सांसद सीट के लिए 24 से नामांकन
विज्ञापन
राज्यसभा
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यसभा की खाली हो रही सीट के लिए 24 मई से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। फिलहाल इस सीट से भाजपा नेता तरुण विजय सांसद हैं। इस सीट को लेकर कांग्रेस में घमासान शुरू हो गया है। दून में अधिकतर कांग्रेसी इस सीट पर प्रदेश के ही व्यक्ति को चाहते हैं।
विज्ञापन
इनका कहना है कि स्थानीय व्यक्ति पहाड़ की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को बेहतर तरीके से जानता है, उसे यहां की समस्याओं की जानकारी है, जिसे पहाड़ की जानकारी होगी वही व्यक्ति पहाड़ के दर्द को समझते हुए राज्य सभा में पहाड़ की समस्याओं को ठीक से उठा सकता है। कांग्रेसियों का कहना है कि आपदा एवं अन्य कई मौकों पर प्रदेश के बाहर के सांसद नजर नहीं आए। कुछ दबी जुबान बताते हैं कि सियासी भूचाल में भी ये सांसद दिखाई नहीं दिए।
विज्ञापन
सिब्बल, सिंघवी व उपाध्याय के नाम आए सामने
उत्तराखंड से राज्य सभा की तीन सीटों पर वर्तमान में तरुण विजय, राजबब्बर व महेंद्र सिंह मेहरा सांसद हैं, इसमें से तरुण विजय का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। इस सीट पर कांग्रेस से पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी व प्रदेश से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के नाम सामने आए हैं।
विज्ञापन
क्या कहते हैं प्रदेश के नेता
जो प्रदेश की जन समस्याओं को समझता हो और संकट के समय निस्वार्थ भाव से पार्टी में बना रहा हो, उसी व्यक्ति को राज्य सभा में भेजा जाना चाहिए।
-संजय किशोर, कांग्रेस प्रदेश सचिव
राज्यसभा सीट के लिए उम्मीदवार पार्टी हाईकमान को तय करना है, लेकिन स्थानीय व्यक्ति राज्यसभा में जाएगा तो वह यहां की समस्याओं को ठीक से उठा सकेगा।
-पृथ्वीराज चौहान, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष
24 मई से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है एक जून तक यह चलेगी इसके बाद 11 जून को इसके लिए मतदान होना है। इस सीट से राज्य सभा में कौन जाएगा यह हाईकमान तय करेगा।
-मथुरादत्त जोशी, मुख्य प्रवक्ता कांग्रेस
खाली हो रही राज्यसभा सीट पर किसे भेजा जाएगा यह कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष को तय करना है, यदि कोई बड़ा चेहरा है तो उसे दूसरे प्रदेश में ले जाया जा सकता है।
-किशोर उपाध्याय, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष