फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   congress government wants politics murder of my father: neha joshi.

मेरे पिता की राजनीतिक हत्या करना चाहती है सरकार: नेहा जोशी

Fri, 18 Mar 2016 07:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 18 Mar 2016 07:06 PM IST
सार

  • पहली बार किसी राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल हुई नेहा।
  • पिता को फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए रो पड़ीं।
  • जेंडर स्पेश्लिस्ट के तौर पर काम करती हैं नेहा।

विज्ञापन
congress government wants politics murder of my father: neha joshi.
बोलते वक्त रो पड़ीं नेहा जोशी - फोटो : SanjayNegi/AmarUjala

विस्तार

'शक्तिमान' प्रकरण में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए विधायक गणेश जोशी की बेटी नेहा अपने पिता की लड़ाई लड़ने सड़क पर उतर गईं। नेहा जोशी ने उत्तराखंड सरकार पर अपने पिता की राजनीतिक हत्या करने की साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने अपने भाषण से कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश की।

विज्ञापन


पहली बार किसी राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल हुई नेहा पूरे प्रकरण में अपने पिता को फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए रोई भी। साथ में मौजूद महिला कार्यकर्ताओं ने उन्हें हिम्मत बंधाई और संघर्ष जारी रखने का एलान किया।
विज्ञापन


विधायक गणेश जोशी की गिरफ्तारी के कुछ देर बाद ही नेहा कार्यकर्ताओं के साथ नेहरू कॉलोनी तिराहे पर पहुंची और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम और कुछ एनजीओ लगाए आरोप

congress government wants politics murder of my father: neha joshi.
नेहा जोशी - फोटो : AmarUjala

नेहा ने कहा कि वह राजनीतिक रूप से सक्रिय नहीं हैं लेकिन पिता के खिलाफ किए जा रहे दुष्प्रचार और सरकार की साजिश का जवाब देने के लिए उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा है।

उन्होंने कहा कि गौरी मौलखी समेत कुछ तथाकथित पशु प्रेमी मेरे पिता को फंसाकर फायदा उठाने की फिराक में हैं। उन्होंने कहा कि घोड़े के बहाने सीएम और एनजीओ चलाने वाले कुछ तथाकथित पशु प्रेमी मेरे पिता की राजनीतिक हत्या का प्रयास कर रहे हैं। जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा और मेरे पिता निर्दोष साबित होंगे।

जेंडर स्पेश्लिस्ट के तौर पर काम करती हैं नेहा

congress government wants politics murder of my father: neha joshi.
पहली बार राजनीतिक कार्यक्रम में नजर आई हैं नेहा। - फोटो : AmarUjala

दिल्ली विवि से स्नातक करने के बाद नेहा ने वाशिंगटन विवि अमेरिका से मास्टर्स इन सोशल वर्क (एमएसडब्ल्यू) की डिग्री हासिल की। सामाजिक कार्यों में सक्रिय नेहा जेंडर स्पेशलिस्ट के तौर पर काम करती हैं।

उन्होंने बताया कि उन्हें राजनीति में बहुत ज्यादा दिलचस्पी नहीं है। सबको पता है कि मेरे पिता बेकसूर हैं। यही कारण है कि लोग उनके समर्थन में सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed