फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   congress are unhappy bahuguna government work style uttarakhand disaster

बहुगुणा सरकार के नकारापन से कांग्रेस नेतृत्व खफा

Sat, 22 Jun 2013 10:37 AM IST
देहरादून/नई दिल्ली/ब्यूरो
देहरादून/नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sat, 22 Jun 2013 10:37 AM IST
विज्ञापन
congress are unhappy bahuguna government work style uttarakhand disaster

उत्तराखंड की प्राकृतिक आपदा के प्रबंधन में राज्य की विजय बहुगुणा सरकार जिस तरह नाकाम रही है और मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर राज्य प्रशासन का जो निकम्मापन सामने आया है, उससे कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व बेहद खफा है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री की मंत्रियों, विधायकों और पार्टी नेताओं के साथ संवादहीनता व अविश्वास को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा की देखरेख में राहत कार्यों को तेज करने के लिए दिल्ली से कुछ नेताओं को देहरादून भेजा है।
विज्ञापन


उत्तराखंड तबाही की संपूर्ण कवरेज देखने के लिए क्लिक करें


कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष महेंद्र जोशी, सचिव संजय कपूर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल आर्य समेत कई नेताओं को देहरादून में कैंप कराकर राहत कार्यों में तेजी लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, पार्टी को मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा का ज्यादा समय दिल्ली में रहना, तबाही वाले दिन भी मुख्यमंत्री का दिल्ली में बने रहना खल रही है।

पढ़ें, हजारों की संख्या में हैं मरने वाले

इसके अलावा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा आपदाग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री का हवाई सर्वेक्षण करना जंच नहीं रही है।

तस्वीरों में: तबाही के बाद राहत का इंतजार

18 जून को देहरादून में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में केदारनाथ की तबाही को गंभीरता से न लेना और उसके बाद राहत कार्यों की समीक्षा के लिए कई दिनों तक मंत्रिमंडल की बैठक न बुलाना, राहत कार्यों की निगरानी के लिए मंत्रियों को प्रभावित इलाकों में न भेजना, खराब सेहत की वजह से रुद्र प्रयाग के जिलाधिकारी के अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद पांच दिन तक वहां कोई अधिकारी न भेजना जैसे कदमों ने कांग्रेस नेतृत्व का सिरदर्द बढ़ा दिया है।


देखें, उत्तराखंड तबाही की दुर्लभ तस्वीरें

कांग्रेस नेतृत्व को जो सूचना मिली है उसके मुताबिक तेज बारिश और बादल फटने की वजह से हुई तबाही की शुरुआत 16 जून की रात से हुई।

इसके पहले 13-14 जून से ही पहाड़ों पर जबरदस्त बारिश हो रही थी लेकिन राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन ने इसे अनदेखा करके यात्रा जारी रखी जिसकी वजह से हजारों लोग केदारनाथ, यमुनोत्री, बद्रीनाथ और गंगोत्री और चार धाम यात्रा के मार्गों पर पहुंचते रहे।

पढ़ें, केदारनाथ के 100 पुरोहित मारे गए, 250 का पता नहीं

आश्चर्यजनक यह है कि हजारों लोगों की चार धाम यात्रा की राज्य सरकार कोई भी निगरानी नहीं करती। सारा दारोमदार बस और टूर ऑपरेटरों के भरोसे है।

तस्वीरों में: आसमान से बरसी आफत

इस बात का कहीं कोई रिकार्ड नहीं रखा जाता कि कितने यात्री आए। उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं की क्षमता से ज्यादा यात्री न पहुंचे इस पर कोई रोक नहीं है।

राहत राशि के सही उपयोग न होने का भी डर
शीर्ष नेता इस बात से चिंतित हैं कि शासन और प्रशासन की इस खस्ता हालत की वजह से आपदा से निबटने के लिए केंद्र सरकार द्वारा दी गई एक हजार करोड़ रुपये की राहत राशि का सही उपयोग भी हो सकेगा या नहीं। सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर इस राशि की बंदरबांट का भी डर सता रहा है।

भाजपा नेताओं की सक्रियता ने बढ़ाई बेचैनी
उधर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के अन्य भाजपा नेताओं की सक्रियता भी कांग्रेस नेताओं को डरा रही है कि उत्तराखंड की प्राकृतिक आपदा पार्टी के लिए राज्य में सियासी आपदा न बन जाए।

मोदी शुक्रवार को उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए हैं जहां वह अपने राज्य के लोगों की मदद के साथ ही आपदाग्रस्त इलाका भी दौरा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed