भाजपा-कांग्रेस के लिए हॉट केक बने भीमलाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरीश रावत को सत्ता में आने से रोकने में जुटी भाजपा की राह में अपना ही एक विधायक बैरियर खड़े कर रहा है। एक साल से निलंबित भाजपा का यह विधायक फ्लोर टेस्ट में हरीश रावत का साथ देगा, इसके पुख्ता प्रमाण हैं। क्योंकि भाजपा ने पिछली बार भी भीमलाल की सदस्यता निरस्त कराने के लिए याचिका दाखिल की थी, लेकिन स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल ने आर्य के पक्ष में फैसला दिया।
इसलिए यह तय है कि भीमलाल भाजपा के नहीं फ्लोर टेस्ट में कांग्रेस के साथ रहेंगे। पिछले एक साल में उन्होंने भाजपा से नाराजगी और हरीश रावत की तारीफ करने में भी सारी सीमाएं लांघ दी थी। यदि भाजपा ने आर्य को व्हिप की प्रति रिसीव भी करा दी, तो भी वह व्हिप का उल्लंघन कर हरीश का साथ देंगे, इसकी संभावना बहुत ज्यादा है।
भीमलाल आर्य को आज तक समय
फ्लोर टेस्ट के पहले भाजपा ने निलंबित विधायक भीमलाल आर्य को पार्टी में विधिवत शामिल करने की व्यवस्था कर दी है। आर्र्य को अनुशासनहीनता के लिए माफी मांगने के लिए पार्टी ने रविवार तक का समय दिया है।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान ने बताया कि अगर आर्र्य अपनी अनुशासनहीनता के लिए गलती मानें तो भाजपा उनके हक में विचार कर सकती है। अगर गलती नहीं मानते तो पार्टी उनकी विधानसभा की सदस्यता रद किए जाने के मामले में हाईकोर्ट जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने भीमलाल आर्य की सदस्यता रद करने संबंधी याचिका खारिज कर दी थी।