फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Cloud burst in sankot

सणकोट में फटा बादल, सैकड़ों नाली भूमि बही

Mon, 05 Aug 2013 08:19 AM IST
नारायणबगड़/ब्यूरो
नारायणबगड़/ब्यूरो Updated Mon, 05 Aug 2013 08:19 AM IST
विज्ञापन
Cloud burst in sankot

पिंडरघाटी के सणकोट क्षेत्र में बादल फटने से सैकड़ों नाली भूमि तबाह हो गई। गांवों को जोड़ने वाली पैदल पुलियाएं बह गई हैं, जिससे कई गांवों का ब्लाक और तहसील मुख्यालय से संपर्क कट गया है।

विज्ञापन


व्यापक नुकसान
क्षेत्रीय निवासी दलवीर सिंह नेगी, वीरेंद्र सिंह रावत और जयवीर सिंह रावत ने बताया कि शनिवार की देर रात  सणकोट क्षेत्र में बादल फटने से कृषि भूमि को व्यापक नुकसान हुआ है। जाख और ईडा गांव में कातश्कारों की कई सौ नाली कृषि भूमि फसल सहित बर्बाद हो गई है। भंगोरु गदेरे पर बनी आरसीसी पुलिया बह गई है, हरमनी-गडकोट-विनायकधर पैदल मार्ग पर नौला गदेरे पर बनी पुलिया भी पानी के उफान में ध्वस्त हो गई।
विज्ञापन


ईड़ा, जाख, केई-पेंटी, आंगतोली, सेनार, सणकोट, नाखोली गांव के लिए जाने वाले सभी संपर्क मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। नारायणबगड़ क्षेत्र में पांच दिनों के भीतर बादल फटने की दूसरी घटना से लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन ने क्षेत्र में हुए नुकसान के सर्वेक्षण की मांग की है। पांच दिन पहले मैदुनी गांव के ऊपर जंगल में बादल फटने से गांव की कई सौ नाली कृषि भूमि मलबे में समा गई थी। दूसरी तरफ क्षेत्र के चोपता गांव में भूस्खलन की चपेट में आने से वीरेंद्र सिंह रावत की गौशाला ध्वस्त हो गई। ग्राम प्रधान ने राजस्व पुलिस को घटना की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगुणगाड का पुल ध्वस्त, जमीन बही
बारिश ने फिर क्षेत्र में काफी नुकसान पहुंचाया है। शनिवार की रात प्रतापनगर के उपली रमोली के कई गांवों को जोड़ने वाला नगुणगाड पुल क्षतिग्रस्त हो गया। इससे दीनगांव,  धनारी,  मुखेम,  सदड़गांव,  घंडियालगांव,  सौंदी की करीब दो हजार से भी ज्यादा की आबादी प्रभावित हुई है।

मौहल्या के प्रधान राजपाल राणा ने बताया कि उडरी गांव में उम्मेद सिंह और प्रेम सिंह के मकान भूस्खलन से खतरे की जद में आ गए हैं। शांति देवी के मकान की दीवार ढह गई । पटवारी जेएस चौहान ने गांव का मौका मुआयना कर प्रभावितों को अन्यत्र रहने की सलाह दी है। इधर, नैनबाग के सेमवाल गांव में एक मकान ध्वस्त हो गया। परिवार के सभी चार सदस्य सकुशल बच गए। क्षेत्र में रातभर बारिश होती रही।


मकान पर मलबा आ गिरा
सुबह छह बजे के लगभग सेमवाल गांव के भगवान सिंह नकोटी के मकान पर मलबा आ गिरा। उस वक्त परिवार के सभी सदस्य रसोई में चाय पी रहे थे। घर के अंदर रखा सामान मलबे में दब गया। गंभीर सिंह नेगी ने प्रशासन को यह जानकारी देते हुए प्रभावित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग की है। प्रभावित परिवार को गांव के दूसरे घर में शिफ्ट कर दिया गया है।

खबर पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed