{"_id":"571664a44f1c1bbc488b46a9","slug":"cheated-with-soldier-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर हुआ कॉटेक्ट, फौजी की पत्नी से ठगे दस लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर हुआ कॉटेक्ट, फौजी की पत्नी से ठगे दस लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 19 Apr 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
धोखा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक के जरिये संपर्क में आए एक नाइजीरियन ठग ने करीब 50 लाख रुपये उपलब्ध कराने का झांसा देकर फौजी की पत्नी से 10 लाख रुपये हड़प लिए। आईजी ने रायपुर पुलिस को इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
रायपुर क्षेत्र के फौजी की पत्नी चाय की दुकान चलाती है। कई माह पहले फेसबुक के जरिये वह ठग के संपर्क में आई। बातचीत के दौरान ठग ने उसे झांसा दिया कि उसके पास करीब एक लाख पौंड हैं, जो उनके माध्यम से भारत में निवेश करना चाहता है। फौजी की पत्नी उसकी बातों में फंसती चली गई।
विज्ञापन
मोटी रकम पाने की चाह में महिला ने ब्याज पर ली रकम
ठग ने टीडीएस कटने आदि में कई लाख रुपये का खर्च आने की बात कही। मोटी रकम पाने की चाह में महिला ने अपने जेवर बेचने के साथ रकम ब्याज पर ले ली। पीड़िता किश्तों में रकम ठग के खाते में स्थानांतरित करती चली गई।
विज्ञापन
10 लाख रुपये हड़पने के बाद ठग ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। महिला को जब तक पता चला काफी देर हो चुकी थी। पीडिता ने आईजी संजय गुंज्याल से मिलकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी थी। आईजी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए है।