फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   chandu organise free char dham yatra for widow

45 विधवाओं के लिए गुजरात के चंदू बने श्रवण कुमार

Fri, 06 May 2016 03:31 PM IST
नवीन नौटियाल/ अमर उजाला, ऋषिकेश
नवीन नौटियाल/ अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Fri, 06 May 2016 03:31 PM IST
विज्ञापन
chandu organise free char dham yatra for widow
चंदू भाई अपने खर्चे पर 45 विधवा महिलाओं को चारधाम यात्रा करवा रहे हैं - फोटो : amar ujala

जिन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि चारधाम के दर्शन करेंगे उनके लिए गुजरात के एक व्यापारी श्रवण कुमार बनकर आगे आए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने खुद के खर्चे पर सूरत शहर की 45 विधवा महिलाओं को देव धामों के दर्शन कराने का फैसला किया है। बृहस्पतिवार को यात्रियों का यह दल तीर्थनगरी पहुंच गया है। एक दिन तीर्थनगरी भ्रमण के बाद ये लोग चारधाम यात्रा के लिए आस्था पथ पर रवाना होंगे।
विज्ञापन


गुजरात के सूरत शहर के रहने वाले व्यापारी चंदू भाई सगर ऐसे व्यक्तियों को आइना दिखाने का काम रहे हैं, जो आर्थिक रूप से सक्षम होने के बाद भी बुजुर्ग माता-पिता को तीर्थ दर्शन नहीं कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, चंदू भाई अपने खर्चे पर 45 विधवा महिलाओं को चारधाम यात्रा करवा रहे हैं। इनमें से अधिकांश महिलाएं पहली बार चारधाम यात्रा करेंगी।

अपने खर्च पर करवाते हैं तीर्थयात्रा

chandu organise free char dham yatra for widow
धामों के खुलेंगे कपाट - फोटो : demo



चंदू भाई सगर बताते हैं कि महिलाओं को तीर्थयात्रा करवाने को ख्याल उन्हें तब आया जब एक बुजुर्ग महिला ने अपने आर्थिक रूप से सक्षम बेटे से तीर्थयात्रा करवाने को कहा। लेकिन उक्त महिला के बेटे ने आर्थिक हालात खराब होने का हवाला देते हुए मना कर दिया।

इसके बाद उन्होंने विधवा महिलाओं को अपने खर्चे पर तीर्थयात्रा करवाने की ठान ली। उन्होंने बताया यात्रा में जाने वाला जत्थे में कुल 56 लोग हैं, जिनमें 45 विधवा महिलाएं और 11 पुरुष हैं। चंदू भाई सगर ने कहा वह विधवा महिलाओं के लिए भी आगे इस तरह के कार्य करते रहेंगे।

महिला तीर्थयात्रियों की राय
मैं पहली बार चारधाम यात्रा में शामिल होने आई हूं। चंदू भाई जैसा बेटा हर मां को मिले। इस जमाने में लोग मुफ्त का पानी भी नही पिलाते हैं।
- वेली बेन, चारधाम यात्री

चंदू भाई के छोटे भाई कहते हैं कि उनका छोटा भाई होना मेरे लिए गर्व की बात है। विधवा महिलाओं को तीर्थयात्रा करवाना बहुत बड़ी बात है। 
- किशोर भाई सगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed