फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Youth Houner'd in lohaghat

Champawat News: कला और संगीत प्रतिभा सम्मान की चयन प्रक्रिया पूरी

Sun, 20 Aug 2023 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 20 Aug 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Youth Houner'd in lohaghat
लोहाघाट डायट में ऑन ला​इन प्रतियोगिता का परिणाम घोषत करते निर्णायक। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। जिला स्तरीय कला प्रतिभा सम्मान और संगीत प्रतिभा सम्मान के लिए शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की चयन प्रक्रिया पूरी हो गई है। चयनित शिक्षक जिला स्तरीय समारोह में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

जिला प्रभारी डायट प्रवक्ता कमल गहतोड़ी ने बताया कि डायट लोहाघाट में 13 और 14 सितंबर को होने वाले कला प्रतिभा सम्मान समारोह और 15 और 16 सितंबर को होने वाले संगीत प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए ब्लॉक से शिक्षकों और विद्यार्थियों के चयन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। बताया कि जिला स्तरीय कला प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए शिक्षक देवकीनंदन भट्ट, ममता साहनी, सविता गोस्वामी, बीना जोशी, ऋतेश वर्मा, नेहा, ज्योत्सना बोहरा और रंजीत सिंह राना चयनित हुए हैं।
विज्ञापन

पोस्टर विद्यार्थी वर्ग में सुरेश बोहरा, साक्षी बोहरा, मानसी जोशी, नरेंद्र कुमार और शुभम सिंह जबकि शिल्पकला वर्ग में ऐश्वर्या उप्रेती, अनीषा पांडेय, गुंजन आर्या और रंजना सामंत का चयन किया गया है। इसी तरह संगीत एवं नृत्य शिक्षक वर्ग में संतोष, रेखा कनवाल, रंजीत सिंह राना, नरेंद्रनाथ गोस्वामी, हेम चंद्र पांडे, लीला तिवारी, दीपा पांडे, सुधाकर जोशी, विदुषी सक्सेना, अर्जुन सिंह छतोला और राकेश शर्मा चयनित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थी वर्ग नृत्य विधा में अंशिका अधिकारी, कोमल बोहरा, अंबिका जोशी, सुमन रावत, साक्षी बिष्ट, खुशी कश्यप एवं प्रियंका बिष्ट, गायन विधा में गौरव कुमार, सचिन कुमार, तमन्ना, गोपाल कृष्ण जोशी, हर्षित जोशी, रिया चैधरी, अंकिता गहतोड़ी एवं आकांक्षा तिवारी का संगीत प्रतिभा समारोह के लिए चयन हुआ है।

ऑनलाइन मूल्यांकन में निर्णायक मंडल में टीसी कश्मीरा, वैशाली अंबेडकर और शांति जोशी शामिल थे। प्रभारी प्राचार्य डॉ. अवनीश कुमार शर्मा, प्रवक्ता डॉ. अरुण तलनियां, शिवराज तड़ागी, डॉ. लक्ष्मीशंकर यादव, डीएलएड प्रशिक्षु राहुल शुक्ला, प्रेमलता बिष्ट, मनोहर भंडारी ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed