फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Youth arrested with 18 injections of drug

Champawat News: नशे के 18 इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार

Thu, 03 Jul 2025 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 03 Jul 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested with 18 injections of drug
बनबसा (चंपावत)। एसएसबी ने बीती देर रात भारत नेपाल- सीमा पर एक नेपाली युवक को नशे के इंजेक्शन के साथ पकड़ा है। एसएसबी ने आरोपी नेपाली युवक को बनबसा पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसएसबी 57 वीं वाहिनी के कमांडेंट मनोहर लाल के निर्देश पर एसएसबी भारत-नेपाल सीमा पर नशे का कारोबार करने वालों पर पैनी नजर रख रही है। बुधवार रात एक नेपाली युवक को संदेह होने पर रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास नशे के 18 इंजेक्शन बरामद हुए। एसएसबी कमांडेंट ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी आदित्य (26) नेपाल के जिला कंचनपुर के भीमदत्त नगर पालिका का रहने वाला है। उसने पूछताछ में बताया कि वह भारत से नशे के इंजेक्शन खरीद कर नेपाल ले जा रहा था।
विज्ञापन

आरोपी को पकड़ने में एसएसबी के सहायक उपनिरीक्षक गोपी किशन नौटियाल, कांस्टेबल आलोक, भानु प्रताप शामिल रहे। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि नेपाली आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच थाने के एसआई जितेंद्र बिष्ट को जांच सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed