{"_id":"66f692ba9efa815c560f383d","slug":"youth-activity-orgnised-in-district-champawat-news-c-230-1-alm1001-118413-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: स्पोर्ट्स कॉलेज ने मुकाबला जीतकर फाइनल में किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: स्पोर्ट्स कॉलेज ने मुकाबला जीतकर फाइनल में किया प्रवेश
Fri, 27 Sep 2024 04:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 27 Sep 2024 04:40 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। देवसिंह मैदान में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का मुकाबला स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू ने जीता। सेमीफाइनल मुकाबले में एफसी विण को हराकर उसने फाइनल में प्रवेश किया।
बृहस्पतिवार को चल बैयजंती फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेंद्र सिंह लुंठी ने शुभारंभ किया। एफसी विण और स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम के बीच मुकाबला हुआ। बेहतरीन खेल दिखाते हुए स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम ने एफसी को 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। आयोजक सचिव किरन महर ने बताया कि शुक्रवार यानि आज प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। एएफसी कुमौड़ और स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम आमने-सामने होंगी। माही खड़ायत ने निर्णायक की भूमिका निभाई। गौरव सतौरी सह निर्णायक रहे। सीओ परवेज अली विशिष्ट अतिथि रहे। मैच का आनंद लेने दर्शकों की भीड़ जुटी रही। उन्होंने तालियों के साथ खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। वहां पर आयोजक सचिव नीरज तगाड़ी, गजेंद्र महर, सूरज महर, सुरेंद्र सिंह बिष्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद