फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   youth activity in district.

Champawat News: तल्ली खटोली ने 76 रनों से जीता फाइनल मैच

Fri, 11 Apr 2025 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 11 Apr 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
youth activity in district.
चंपावत। जिले के खटोली आनंदपुरी में मां भगवती क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल तल्ली खटोली इलेवन ने जीत लिया। इसमें तल्ली खटोली ने छतकोट को 76 रन से फाइनल मैच हराया।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुख्य अतिथि उमेश सिंह और उत्तम सिंह ने मैच का शुभारंभ किया। समिति के अध्यक्ष देवेंद्र बुडाठी ने बताया कि फाइनल मैच छतकोट इलेवन और तल्ली खटोली इलेवन के बीच खेला गया।
विज्ञापन

इसमें तल्ली खटोली ने पहले खेलते हुए 12 ओवर में 141 रन बनाए। जवाब में छतकोट 65 रन ही बना पाई। तल्ली खटोली ने 76 रनों से फाइनल मैच जीत लिया। तल्ली खटोली के शंकर सिंह को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंपायर की भूमिका हिमांशु सिंह और दरवान सिंह ने निभाई। विजेता टीम को 11 हजार और उपविजेता टीम को 5500 रुपये का पुरस्कार दिया गया। जबकि मैन ऑफ द सीरीज नीरज बोहरा को एक हजार रुपये और ट्रॉफी दी गई।
इस दौरान कमेटी के रिपूशुदन सिंह, दिनेश सिंह, प्रवीन सिंह, रोहित सिंह, रमेश सिंह, बबलू सिंह, हीरा सिंह, नंदन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed