{"_id":"66f6f4c4525de8f49f04c68a","slug":"youth-activities-orgnised-in-district-champawat-news-c-229-1-shld1019-113594-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बाणासुर इलेवन ने बीबीसी को पराजित कर फुटबाल ट्राॅफी पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बाणासुर इलेवन ने बीबीसी को पराजित कर फुटबाल ट्राॅफी पर किया कब्जा
Fri, 27 Sep 2024 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 27 Sep 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जीआईसी खेल मैदान में चल रहे स्वामी विवेकानंद 8 ए साइट फुटबाल प्रतियोगिता में बाणासुर इलेवन ने बीबीसी को हराकर ट्राॅफी पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए टीटू फर्त्याल को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।
मुख्य अतिथि महेंद्र ढेक ने बाणासुर इलेवन और बीबीसी के बीच हुए फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया। मैच के पहले हाफ में बीबीसी के खिलाड़ी संजय बोहरा और भुवन धौनी ने एक-एक गोल दागे। जवाब में बाणासुर की टीम के खिलाड़ी संजय फर्त्यााल और शिवम ने एक-एक गोल दाग कर मैच को बराबरी पर ला दिया। खेल के अंतिम क्षणों तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर रही। निर्णय के लिए पेनल्टी शूट आउट का सहारा लिया। इसमें दोनों टीमें 5-5 गोल की बराबरी पर रहीं। इसके बाद तीन-तीन शॉट का मौका दिया। बाणासुर की टीम ने 3-2 गोल से बीबीसी की टीम को हराकर ट्राॅफी पर कब्जा जमाया। रेफरी कैलाश चंद, लाइनमैन यश करायत और अजय ढेक रहे। संचालक नितिन ढेक ने सभी सहयोगियों का आभार जताया।