फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Young man murdered by stabbing in love triangle in champawat

त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग: सनकी आशिक ने ग्राम प्रधान के बेटे को चाकू से गोदकर मार डाला, खुद पुलिस को किया कॉल

Thu, 15 Feb 2024 04:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Updated Thu, 15 Feb 2024 04:34 PM IST
सार

चंपावत में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग के मामले में एक युवक ने ग्राम प्रधान के बेटे पर चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आरोपी ने पुलिस को खुद फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Young man murdered by stabbing in love triangle in champawat
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग के मामले में एक युवक ने ग्राम प्रधान के बेटे पर चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आरोपी ने पुलिस को खुद फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


बुधवार को देर शाम पनिया निवासी बबलू सिंह ने काजिना निवासी खिलानंद जोशी उर्फ खिलेश (30) पुत्र सुरेश चंद्र जोशी को चाकू गोदकर उसे लहूलुहान कर दिया और इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना भी खुद ही दी। मौके पर पहुंची पुलिस और 108 सेवा ने खून से लतपथ खिलानंद जोशी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी पहुंचाया। यहां डॉ. निफ्ती साह ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: विजिलेंस टीम ने प्रधानाचार्य और सहायक टीचर को दस हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि वह और एक लड़की से प्रेम करता है। खिलानंद भी उस लड़की को पसंद करता था और उससे बात करता था जो उसे पसंद नहीं था। इसी कारण तैश में आकर उसने घटना को अंजाम दिया है। थाना अध्यक्ष देवनाथ गोस्वामी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच एसआई देवनाथ गोस्वामी को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed