{"_id":"6a0ed93bc77a60e48b06a07a","slug":"young-man-falls-from-a-school-ground-and-dies-his-body-collides-with-an-iron-angle-family-in-turmoil-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat: स्कूल मैदान से नीचे गिरा युवक, लोहे के एंगल से टकराकर गई जान; परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat: स्कूल मैदान से नीचे गिरा युवक, लोहे के एंगल से टकराकर गई जान; परिवार में मचा कोहराम
Thu, 21 May 2026 03:36 PM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Thu, 21 May 2026 03:36 PM IST
सार
चंपावत जिले के तल्लादेश क्षेत्र स्थित नीड़ गांव में बुधवार रात स्कूल मैदान से गिरने के बाद युवक नीचे लगे लोहे के एंगल की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
- फोटो : संवाद
विस्तार
चंपावत जिले के मंच में तल्लादेश क्षेत्र के नीड़ गांव में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। गांव निवासी तोता बल्लभ जोशी (39) पुत्र स्वर्गीय शिवदत्त जोशी रात करीब 10 बजे नीड़ स्कूल के मैदान से अचानक नीचे गिर गए। नींचे लगे लोहे के एंगल की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। चंपावत पुलिस के अनुसार सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। कोतवाल बची सिंह बिष्ट ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन