फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Work to increase the income of farmers: Dr. Singh

Champawat News: किसानों की आय वृद्धि के लिए करें कार्यः डॉ. सिंह

Wed, 24 Apr 2024 01:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 24 Apr 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Work to increase the income of farmers: Dr. Singh
लोहाघाट कृ​षि विज्ञान केंद्र में जीबी पंत कृ​षि विश्वविद्यालय के कुलपति किसानों के लिए उपकरण दे
लोहाघाट (चंपावत)। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह ने कृषि विज्ञान केंद्र लोहाघाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की ओर से संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी लेने के साथ किसानों की समस्याएं भी सुनी। दो दिवसीय भ्रमण पर कृषि विज्ञान केंद्र लोहाघाट आए कुलपति डॉ. सिंह ने केंद्र की गतिविधियों को देखा।
विज्ञापन

केंद्र की प्रभारी अधिकारी डॉ. दीपाली तिवारी पांडेय ने केंद्र की ओर से संचालित संरक्षित खेती, बैकयार्ड पोल्ट्री यूनिट, अजोला उत्पादन, पोषक गृह वाटिका यूनिट, मुर्गी सह मत्स्य पालन, वर्मी कंपोस्ट यूनिट के बारे में कुलपति को जानकारी दी। केंद्र की ओर से जिले के किसानों के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों की कुलपति ने सराहना की। कुलपति ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए काम करने की जरूरत बताई। कहा कि आय वृृद्धि के लिए केंद्र में उन्नत नस्ल की मुर्गी पालन और बकरी पालन किया जाएगा। इससे पहाड़ी नस्ल की मुर्गी और बकरी में सुधार होगा।
विज्ञापन

उन्होंने खेतीखान के त्यारसों में केंद्र की ओर से संचालित गतिविधियों की जानकारी किसानों से ली। उन्होंने किसानों को काऊ मैट, चारा काटने वाली मशीन, मंडुवा थ्रैसर, प्लास्टिक मल्च, सब्जी बीज किट वितरित किए। कुलपति ने प्राकृतिक खेती, मोटे अनाजों का दैनिक जीवन में महत्व और मोटे अनाजों से बनाए जाने वाले व्यंजन के प्रसार साहित्य का विमोचन किया गया। इस मौके पर प्रगतिशील किसान रघुवर दत्त मुरारी, रमेश चंद्र खर्कवाल, दरबान सिंह, हरीश सिंह, त्रिभुवन सिंह, जगदीश चंद्र पांडेय, डॉ. सचिन पंत, डॉ. लीमा, गायत्री देवी, फकीर चंद, यूके दिवाकर, जीसी टम्टा, वीपी धौनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed