फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Work started in Private fruit preservation center only

रियायत: पहले दिन सिर्फ निजी फल संरक्षण केंद्र में हुआ काम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
Work started in Private fruit preservation center only
अचार की पैकिंग करते चंपावत के श्रीराम फल संरक्षण केंद्र के स्वामी महेश चौड़ाकोटी। - फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंपावत। लॉकडाउन के दौरान शर्तो के साथ दी गई रियायतों का ग्रीन जिले में शामिल चंपावत में बहुत ज्यादा असर नहीं दिखाई दिया। अलबत्ता सोमवार को चंपावत औद्योगिक आस्थान में एक लघु उद्योग में कार्य शुरू हुआ। श्रीराम फल संरक्षण में अचार, जूस आदि बनाने के साथ पैकिंग शुरू की गई। फल संरक्षण के स्वामी महेश चौड़ाकोटी ने बताया सोमवार को उन्होंने स्वयं निर्माण से लेकर पैकिंग का काम किया। अलबत्ता मंगलवार से सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य निर्देशों का पालन करते हुए तीन कर्मी काम पर लगेंगे। उद्योग विभाग के सहायक महाप्रबंधक ज्ञान प्रकाश दुर्गापाल ने बताया कि चंपावत जिले में तीन राइस मिल और एक मैदा मिल काम कर रही है। इसके अलावा एक बेकरी और एक नमकीन उद्योग ने काम शुरू करने की ऑनलाइन अनुमति मांगी है। वहीं पैकेजिंग वॉटर प्लांट में काम शुरू नहीं हो सका। बताया गया कि कई जरूरी कच्चे माल की आपूर्ति उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों से होने की वजह से वहां से आने में दिक्कत आ रही है। बारहमासी मार्ग में सोमवार से निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके अलावा मनरेगा से लेकर जल संरक्षण, कृषि, उद्यान, पशुपालन संबंधी कार्य भी चल रहे हैं। इन सभी कार्यो को सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए शुरू करने को कहा गया है।
इधर डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने कहा कि जिन स्थलों में रियायतें दी गई है, वहां हर हाल में सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य निर्देशों के पालन के लिए निगरानी रखी गई है। इसके अलावा कलक्ट्रेट और इक्कादुक्का सरकारी कार्यालयों में से अधिकांश बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed