{"_id":"660a705ba7b38dd23e06903e","slug":"work-for-the-natural-beauty-of-champawat-governor-champawat-news-c-229-1-shld1026-106794-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत की नैसर्गिक सौंदर्यता के लिए कार्य करें : राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत की नैसर्गिक सौंदर्यता के लिए कार्य करें : राज्यपाल
Mon, 01 Apr 2024 01:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 01 Apr 2024 01:59 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। चंपावत जिला प्राकृतिक रूप से काफी सौंदर्य से भरा है। यहां प्रत्येक क्षेत्र में पर्यटन सुविधा और पर्यटन स्थल हैं। लोग यहां आकर्षित हों इस क्षेत्र में कार्य करें। जिस प्रकार देश-विदेश के लोगों को आदि कैलाश, ओम पर्वत और गूंजी के बारे में जानकारी मिल रही है उसी प्रकार चंपावत जिले के बारे में भी लोगों को जानकारी मिले ताकि यहां भी पर्यटकों की संख्या बढ़े। यह बातें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत) ने कहीं। उन्होंने कहा कि जिले में 2000 होम स्टे बनाए जाएं।
शनिवार को राज्य के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने लोहाघाट पहुंचकर आइटीबीपी विश्राम गृह में अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले के बारे में विभिन्न जानकारियां ली। डीएम नवनीत पांडे ने जिले के बार में पीपीटी के माध्यम से जानकारियां दी। जनपद की विभिन्न संस्थाओं, सैनिक विभाग, पूर्व सैनिकों की जरूरतों आदि के संबंध के साथ ही विभिन्न परियोजनाओं की भी जानकारी दी। जिले में पर्यटन गतिविधियों की जानकारी देने के साथ ही प्रस्तावित परियोजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। डीएफओ आरसी कांडपाल ने विभाग के कार्यों की जानकारी विस्तार से दी।
सीडीओ संजय कुमार सिंह ने विभिन्न संचालित योजनाओं के बारे में बताया। राज्यपाल ने जिले में महिलाओं को स्वरोजगार, आजीविका के क्षेत्र में प्राथमिकता से कार्य करने और स्थानीय महिलाओं के उत्पादों को बढ़ावा दिए जाने, उत्पादों की बेहतर पैकेजिंग पर कार्य करने को कहा गया।
विज्ञापन
--
नशीले पदार्थ की रोकथाम के लिए काउंसलिंग करें
लोहाघाट (चंपावत)। राज्यपाल ने कहा कि जिले में ड्रग्स (नशीले पदार्थ) के प्रचलन की रोकथाम के लिए काउंसलिंग कराई जाए। रोकथाम के लिए पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग आपसी समन्वय से नशे को पूर्ण रूप से समाज में समाप्त करने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि युवाओं को इस नशीले दलदल से निकलने और मानव तस्करी जैसे अनेक अपराधों की रोकथाम के लिए प्रशासन तत्परता से कार्रवाई करे। उन्होंने सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल, एसपी अजय गणपति से भी विभागीय कार्यों की जानकारी ली। बैठक में एडीसी (पी) अमित श्रीवास्तव, एडीसी (ए) मेजर सुमित कुमार, कमांडेंट आईटीबीपी 36 वीं वाहिनी लोहाघाट धर्मपाल सिंह रावत, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद