फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Women's agricultural entrepreneur training camp started

Champawat News: महिलाओं का कृषि उद्यमी प्रशिक्षण शिविर शुरू

Thu, 05 Jun 2025 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 05 Jun 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Women's agricultural entrepreneur training camp started
बाराकोट ब्लाक के बौतड़ी में कृ​षि उद्यमी प्र​शिक्षण के शुभारंभ पर मौजूद प्र​शिक्षणार्थी। स्रोत:
लोहाघाट (चंपावत)। एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की ओर से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का बौतड़ी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमी प्रशिक्षण शुरू हो गया है। प्रशिक्षण का शुभारंभ आरसेटी निदेशक प्रांशु मैठाणी ने किया। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए प्रोत्साहित किया। आरसेटी के संचालित निशुल्क स्वरोजगारपरक आवासीय, अनावासीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों और उनके उद्देश्यों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को कृषि, पशुपालन, और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कच्चे माल से विभिन्न उत्पाद तैयार करने की सैद्धांतिक और प्रायोगिक जानकारी दी जाएगी। इस दौरान आरसेटी के फैकल्टी विजय लडवाल और राजेश पंत ने सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed