{"_id":"6999edb5eb8f807f2408a22e","slug":"women-holi-singers-of-kolidhek-sang-khadi-holi-champawat-news-c-229-1-shld1026-135891-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: कोलीढेक की महिला होल्यारों ने खड़ी होली का किया गायन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: कोलीढेक की महिला होल्यारों ने खड़ी होली का किया गायन
Sat, 21 Feb 2026 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के रामलीला मैदान में होने वाले दो दिवसीय होली रंग महोत्सव के लिए महिला होल्यारों में उत्साह बना हुआ है। महिला होल्यारों ने खड़ी होली का अभ्यास शुरू कर दिया है। 26 और 27 फरवरी को रामलीला मैदान में दो दिनी होली रंग महोत्सव का आयोजन होगा। कोलीढेक की महिलाओं ने खड़ी होली का अभ्यास किया।
रंग महोत्सव समिति अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता के दिशा-निर्देश पर प्रधान अल्का ढेक के नेतृत्व में महिलाओं की टीम ने खड़ी होली का गायन प्रस्तुत किया। होल्यारों ने सुमिरो सीताराम भया कोई हीरा जनम ना पाओगे..., रम भजो हरि भज राधे... आदि हाेलियों का गायन किया। वहां उमा ढेक, रेखा ढेक, पुष्पा चमलेगी, सुनीता ढेक, दीपा ढेक, माया ढेक, रश्मि ढेक, जानकी जोशी, मंजू दुग्ताल, रेखा जोशी, करिश्मा जोशी, निर्मला जोशी, कमल जोशी आदि महिलाएं थीं। संवाद