{"_id":"683499fb3a69a4bebf02f692","slug":"women-gave-the-message-of-yoga-through-rangoli-champawat-news-c-229-1-shld1019-124421-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: महिलाओं ने रंगोली के माध्यम से योग का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: महिलाओं ने रंगोली के माध्यम से योग का दिया संदेश
विज्ञापन
लोहाघाट में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में शामिल महिलाएं। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर में महिलाओं की रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने रंगोली के माध्यम से योग करने का संदेश दिया।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर लोहाघाट के योग हाल में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. आनंद सिंह गुसांई के दिशा निर्देशन और नोडल अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह के नेतृत्व में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए दो महीने पूर्व से ही पूरे प्रदेश में योग किया जा रहा है।
इस दौरान पांच ग्रुप में महिला योग साधकों की रंगोली प्रतियोगिता कराई गई। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक ज्योति राय ने महिलाओं से योग को अपनी जीवनशैली में अपनाने की अपील की। यहां पर डॉ. भास्कर, भारती मखन्वाल, कमला, कविता बोहरा, लीला जोशी, सोनिया आर्या आदि मौजूद रहीं। संवाद