{"_id":"5cd5b1cdbdec22072b5a5197","slug":"women-died-in-pati-block","type":"story","status":"publish","title_hn":" नवविवाहिता ने फंदे पर लटक कर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवविवाहिता ने फंदे पर लटक कर जान दी
Fri, 10 May 2019 10:45 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो पाटी (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो पाटी (चंपावत)।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Fri, 10 May 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
मृतका सरिता देवी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विकासखंड पाटी के जनकांडे गांव की एक नवविवाहिता ने फंदे पर लटककर जान दे दी। पुलिस की ओर से पंचनामा भरने के बाद शव को लोहाघाट लाया गया जहां दो सदस्यीय डाक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन
पाटी थानाध्यक्ष दीवान सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह जनकांडे गांव की सरिता देवी (20) पत्नी तीरथ सिंह के बृहस्पतिवार रात से लापता होने की सूचना मिली थी। उसकी खोजबीन की जा रही थी। शुक्रवार दोपहर बाद पूर्व प्रधान प्रकाश सिंह ने गांव से करीब 300 मीटर दूर नाशपाती के पेड़ पर एक महिला का शव लटका होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि यह शव लापता सरिता का है। पुलिस ने सरिता के परिजनों को इसकी सूचना दी। सरिता के पति तीरथ ने बताया कि उसकी पत्नी बृहस्पतिवार रात से लापता थी।
विज्ञापन
परिजनों और गांव वालों ने रात भर उसकी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। एसओ ने बताया कि सरिता का विवाह फरवरी में हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर लोहाघाट के तहसीलदार अबरार अहमद भी मौके पर पहुंच गए। एसओ और तहसीलदार ने शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट भेजा।
विज्ञापन
डॉ. सोनाली मंडल और डॉ. रविंद्र बोहरा के पैनल ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। एसओ ने बताया कि शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
