{"_id":"5efb734c8ebc3e42bc5b3728","slug":"woman-hangs-herself-by-hanging-in-thwalkheda-tanakpur-news-hld3880493183","type":"story","status":"publish","title_hn":"थ्वालखेड़ा में फंदे पर लटक महिला ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थ्वालखेड़ा में फंदे पर लटक महिला ने की आत्महत्या
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। थ्वालखेड़ा गांव में एक महिला ने घर के पास ही पेड़ में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि महिला कुछ समय से तनाव में थी।
थ्वालखेड़ा के पूर्व प्रधान की भाभी हंसा बोहरा (53) पत्नी लक्ष्मण सिंह बोहरा ने सोमवार रात घर पास आम के पेड़ में साड़ी का फंदा डाल आत्महत्या कर ली। सुबह जब घर के लोग उठे तो हंसा को फंदे पर लटका देख अवाक रह गए। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
उप निरीक्षक नीशू गौतम ने परिजनों से की पूछताछ का हवाला देते हुए बताया कि हंसा पिछले कुछ समय से तनाव में थी, जिसके चलते ही उसने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। संवाद