फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Woman cheated 1.15 lakh in the name of getting job abroad

Champawat News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर महिला ने ठगे 1.15 लाख

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Woman cheated 1.15 lakh in the name of getting job abroad
चंपावत विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर पुणे की एक महिला ने चंपावत के दो बेरोजगार भाइयों से मोटी रकम ऐंठ ली। यह राशि डिजिटल भुगतान के माध्यम से ली गई। ठगी होने का पता लगने पर पीड़ित के भाई की ओर से चंपावत कोतवाली में शिकायत दर्ज की गई है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चंपावत के ढकना बडोला के कमल किशोर का आरोप है कि सोशल मीडिया में मैक्सिको और यूएसए में काम के लिए विज्ञापन आया था। कमल किशोर का चचेरा भाई नवीन पहले विदेश में नौकरी कर चुका था, लेकिन कोरोना संक्रमण के दौर में वह बेरोजगार हो गया। विज्ञापन निकलने के बाद दोनों भाइयों ने विज्ञापन देने वाली पुणे (महाराष्ट्र) की नेहा छवन से संपर्क किया। तहरीर में कहा है कि नेहा ने वीजा सहित अन्य दस्तावेज तैयार करने को कहा। साथ ही 1.15 लाख रुपये भेजने को कहा।
विज्ञापन

आरोप है कि नेहा छवन के कहने के मुताबिक पिछले साल नवंबर में बैंक खाते में 70 हजार और डिजिटल तरीके से 45 हजार रुपये भेजे। इसके बाद न तो नौकरी ही मिली और न ही रुपये वापस मिले। आरोपी महिला की ओर से फोन न उठाने पर थकहार कर कमल किशोर ने मामले की तहरीर पुलिस को सौंपी है। सीओ बीसी पंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी महिला नेहा छवन के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत केस दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी ललित पांडेय ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी महिला से संपर्क कर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed