फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Wine auction of contracts

शराब के ठेकों की नीलामी

Mon, 21 Mar 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत। Updated Mon, 21 Mar 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Wine auction of contracts
ठेकों की नीलामी - फोटो : अमर उजाला

चंपावत। जिले में सोमवार को शराब की दुकानों की नीलामी प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। कड़ी सुरक्षा के बीच जिला कार्यालय सभागार में देसी शराब की नौ और विदेशी शराब की सात दुकानों की लॉटरी निकाली गई। डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई लॉटरी में सभी 16 दुकानों के लिए कुल 1400 आवेदन फार्म प्राप्त हुए। जिसमें 387 विदेशी, 1013 देसी शराब की दुकानों के आवेदन शामिल थे। जिला आबकारी अधिकारी दीपाली साह ने बताया कि इस वर्ष देसी, विदेशी शराब की दुकानों के लिए 199 महिलाओं, 1201 पुरुषों ने आबकारी विभाग में आवेदन किए थे।

विज्ञापन


आवेदन फार्मो के माध्यम से आबकारी विभाग को 2 करोड़ 92 लाख, 52 हजार रुपये का राजस्व मिला है। विदेशी शराब की दुकानों के लिए आवेदन शुल्क 22 हजार रुपये प्रति दुकान जबकि देशी शराब के लिए 18 हजार रुपये प्रति दुकान निर्धारित किया गया था जो कि रिफंडेबल नही है। विदेशी, देसी शराब की दुकानों का आवंटन अवरोही क्रम में लॉटरी के माध्यम से किया गया। विदेशी शराब की दुकानों के आवंटन में सबसे बड़ी दुकान लोहाघाट का आवंटन लॉटरी के माध्यम से राम सिंह को, चंपावत की दुकान पार्वती देवी को, टनकपुर की दुकान मुक्तेश वर्मा को, देवीधुरा की दुकान जगदीश चंद्र को, बनबसा की दुकान रमेश चंद्र, बृजनगर की दुकान योगराज सिंह को, पाटी की दुकान कैलाश सिंह को आवंटित हुई।
विज्ञापन


देसी शराब की दुकानों में लोहाघाट की दुकान कलावती देवी, चंपावत की दुकान विजय वर्मा, टनकपुर नंबर एक की दुकान परमजीत कौर, टनकपुर नंबर दो की दुकान किशन चंद्र, पुल्ला किमतोली की दुकान महेश चंद, बनबसा नंबर एक की दुकान आनंद सिंह, बनबसा नंबर दो की दुकान नरेश सिंह, भिंगराड़ा की दुकान दान सिंह, चल्थी की दुकान विकास कुमार गुप्ता को लॉटरी के माध्यम से आवंटित की गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देसी और विदेशी शराब की दुकानों के आवंटन में 199 महिलाओं ने भाग लिया था, जिसमें से तीन महिलाओं के नाम की लॉटरी खुली। जिसमें चंपावत की दुकान पार्वती देवी, लोहाघाट की दुकान कलावती देवी, टनकपुर की परमजीत कौर के नाम रही। वहां एसपी डीएस कुंवर, एडीएम जेएस राठौर, प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय सीमा विश्वकर्मा, एसडीएम नरेश दुर्गापाल, सीओ राजन सिंह रौतेला, आबकारी निरीक्षक भगवत प्रसाद आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed