फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Will go on hunger strike if water problem is not solved

Champawat News: पानी की समस्या का समाधान न हुआ तो करेंगे भूख हड़ताल

Sun, 28 Apr 2024 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 28 Apr 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Will go on hunger strike if water problem is not solved
पेयजल समस्या के समाधान की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोहाघाट के दूरस्थ नेपाल सीमासे लगे दिगालीच

विज्ञापन


लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल सीमा से लगे दिगालीचौड़ क्षेत्र के लोग पेयजल समस्या को लेकर परेशान हैं। उन्होंने क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही चेतवनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे लोग भूख हड़ताल करेंगे।



रविवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर सिंह बोहरा की अध्यक्षता में पेयजल समस्या के समाधान की मांग के लिए बैठक हुई। लोगों ने कहा कि दिगालीचौड़, बांकू, धूरा और बुरकिल्ला तोक में भीषण पेयजल संकट बना हुआ है। लोग कई किमी दूर से पानी ढोने के लिए मजबूर हैं। क्षेत्र में जल संस्थान की ओर से लगाए गए हैंडपंप खराब पड़े हैं।
विज्ञापन

एक साल पहले बुरकिल्ला तोक और छह साल पहले दिगालीचौड़ में जल संस्थान ने बोरिंग कार्य किया था। इसके बाद योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। वाहनों से पानी खरीदकर मंगाना पड़ रहा हैं लेकिन विभाग ग्रामीणों की सुनने को तैयार नहीं है। बैठक में ग्राम प्रधान मोनू बिष्ट, मनोहर जोशी, भीम दत्त भट्ट, मनोहर, खीमा देवी, देवकी देवी, मनोज सिंह, सचिन वर्मा, गौरव वर्मा, गोविंद सिंह, दीपक सिंह, दीवान राम, चिंताराम, कृष्ण राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




--



आश्वासन को धरातल पर उतारे प्रशासन



लोहाघाट। पानी की समस्या को लेकर लोगों ने चुनाव बहिष्कार का एलान किया था। तब प्रशासन ने लोकसभा चुनाव से पहले समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था। इसके बाद ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का निर्णय वापस लेकर मतदान किया। अब चुनाव संपन्न होने के बाद पेयजल समस्या का समाधान नहीं होने से ग्रामीण नाराज हैं। उन्होंने आश्वासन को धरातल पर पूरा करने की मांग की है। पेयजल समस्या को लेकर लोग सोमवार को एसडीएम रिंकू बिष्ट को ज्ञापन देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed