चंपावत। दूरस्थ जीआईसी रमक में स्कूल प्रबंध समिति का गठन किया गया। नीलांबर दत्त अटवाल अध्यक्ष, अर्जुन सिंह उपाध्यक्ष चुने गए। अभिभावक मोहन जोशी, केशव दत्त, प्रेम अटवाल, त्रिलोक गिरि, भीम सिंह, शिक्षक शमशाद अली, मनोज कुमार सिंह, ईश्वरी दत्त पंत, हरचरण सिंह, आनंद बल्लभ शर्मा, मनोज कुमार, मुकेश चंद सोराड़ी, किशन सिंह, विजय कुमार को सर्वसम्मति से सदस्य चुना गया।
अभिभावकों ने कोरोना काल में स्कूल परिसर के सौंदर्यीकरण सहित किए गए कार्यों के लिए प्रधानाचार्य डॉ. एसपी गंगवार को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने शैक्षिक वातावरण को गुणवत्तायुक्त बनाने में शिक्षकों के साथ ही अभिभावकों से भी सहयोग की अपील की। बैठक में अभिभावकों ने तय किया कि सोमवार से 10वीं और 12वीं की कक्षा के संचालन किया जाएगा। कोरोना जागरूकता के साथ ही इससे बचाव के लिए सभी नियमों का पालन करने का संकल्प भी लिया गया। शनिवार को सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता की शपथ भी ली गई।