फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   When the school bell ringer none

इस स्कूल में तो घंटी बजाने वाला भी कोई नहीं

Sun, 19 Apr 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत Updated Sun, 19 Apr 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन

गुमदेश क्षेत्र के सबसे पुराना पुलहिंडोला इंटर कालेज इस वक्त बेहद बुरे हाल में है। कालेज में प्रधानाचार्य का पद ही रिक्त नहीं है बल्कि इंटरमीडिएट विज्ञान संकाय में एक भी प्रवक्ता नहीं है। यहां तक कि चतुर्थ श्रेणी कर्मी नहीं होने से स्कूल में छुट्टी के लिए घंटी बजाने वाला भी कोई नहीं है। अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) अध्यक्ष माधो सिंह अधिकारी ने इस मसले को शिक्षा विभाग के सम्मुख उठाया है।

विज्ञापन


चार दशक पुराने इंटर कालेज में विज्ञान में एक भी विषय के प्रवक्ता नहीं हैं। इस कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। साथ ही हाईस्कूल के आठ छात्रों ने भी नाम कटवा कर दूसरे स्कूल का रुख किया। 367 छात्रों वाले कालेज में एक भी बाबू नहीं होने से लिपिक की जिम्मेदारी को भी शिक्षक निभा रहे हैं।
विज्ञापन


पीटीए अध्यक्ष माधोसिंह अधिकारी ने शुक्रवार को इस मसले को शिक्षा अधिकारी के सम्मुख उठाया। ज्ञापन के जरिए उन्होंने प्रवक्ताओं और चतुर्थ श्रेणी कर्मी की अप्रैल तक तैनाती की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर मई से आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed