फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Wheet Parchase in Banbasa

बनबसा में गेहूं की खरीद हुई शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Wheet Parchase in Banbasa
बनबसा खरीद केंद्र में गेहूं की तोल कराते किसान। - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। यहां सोमवार से गेहूं की खरीद शुरू कर दी गई है। समिति अध्यक्ष नारायण सिंह महर ने इसका शुभारंभ किया। बमनपुरी स्थित स्ट्रांग फार्म में बनाए गए खरीद केंद्र में पहले दिन करीब 12 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। साधन सहकारी समिति के सचिव दीनानाथ वर्मा ने बताया कि खरीद केंद्र में दूरी बनाते हुए गेहूं की खरीद की जा रही है। बताया कि कोरोना के खतरों को देखते हुए सभी मानकों का पालन कर पूरी सवधानी के साथ खरीद करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान साधन सहकारी समिति सचिव दीनानाथ वर्मा, बनबसा केंद्र प्रभारी डिगर चंद के अलावा स्टांग फार्म के सचिव युजिन जॉर्ज, करन सिंह आदि आदि रहे।
विज्ञापन

गेहूं क्रय केंद्रों में सामाजिक दूरी का अनुपालन करने के निर्देश
चंपावत। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने कोरोना वायरस को लेकर जारी लॉकडाउन में गेहूं क्रय केंद्रों में सामाजिक दूरी का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। शासन के निर्देश पर गेहूं क्रय करने में सतर्कता बरतने के तहत सामाजिक दूरी का अनुपालन करने तथा एक दिन में क्रय केंद्र पर अधिकतम 10 किसानों को अथवा 500 क्विंटल गेहूं खरीद के आधार पर ही टोकन प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। सभी क्रय केंद्रों पर तैनात स्टाफ को एसडीआरएफ की ओर से प्रशिक्षण प्रदान कराया जाएगा। नगर पालिका और नगर पंचायतों की ओर से अपने कार्य क्षेत्रों में स्थित सभी गेहूं क्रय केंद्रों का दैनिक सैनिटाइजेशन किया जाएगा। किसान अपने उत्पाद बिक्री के लिए जिस वाहन में लाएंगे उसमें दो से अधिक व्यक्ति सवार नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed