{"_id":"6628c66e9cd1a38de80f540f","slug":"wedding-attendee-dies-due-to-drowning-in-river-in-champawat-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat: शादी में आए व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत, अपने पीछे चार बच्चे छोड़ गए अर्जुन; ऐसे हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat: शादी में आए व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत, अपने पीछे चार बच्चे छोड़ गए अर्जुन; ऐसे हुआ हादसा
Wed, 24 Apr 2024 02:14 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 24 Apr 2024 02:14 PM IST
सार
चंपावत जिले में एक शादी समारोह में आए व्यक्ति की लधिया नदी में डूबने से मौत हो गई। बीते छह माह में पालबिलौन क्षेत्र में डूबने से यह तीसरी मौत है।
विज्ञापन
शादी में आए व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंपावत जिले के दुधौरी क्षेत्र में शादी समारोह में आए हुए एक व्यक्ति की लधिया नदी में डूबने से मौत हो गई। बीते छह माह में पालबिलौन क्षेत्र में डूबने से यह तीसरी मौत है।
बुधवार की सुबह जिले के दूरस्थ ग्राम पंचायत बुड़म से दुधौरी अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में आए अर्जुन सिंह (40) का पैदल चलने के दौरान पहाड़ी से पैर फिसल गया। इससे वह निचे लधिया नदी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतक के चार बच्चे हैं।
ये पढ़ें- मनमानी: नैनीताल के होटलों में कागजों में पार्किंग...धरातल पर गायब, जानिए कौन क्या बोल रहा है
विज्ञापन
ग्राम प्रधान दीवान सिंह ने बताया कि मृतक अर्जुन सिंह अपने किसी रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में आया हुआ था। अपने घर बुड़म लौटते वक्त अचानक उनका पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। चल्थी चौकी प्रभारी निर्मल लटवाल ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।